Skip to main content

About me

About Question Field Hindi

यह हमारा हिंदी प्रश्न क्षेत्र ब्लॉग है जिसमें हम हिंदी भाषा में हीं प्रश्न, ऐसे प्रश्न जो कि किसी भी प्रकार के कम्पीटिशन परीक्षाओं में पूछे जाते हैं उनसे सम्बन्धित प्रश्न ही इस ब्लॉग पर लिखे जाते हैं जिसमें प्रश्नों को आप आसानी से ढूंढ सकते हैं।

सर्च बार के माध्यम से आप जिस भी प्रकार से प्रश्न के बारे में सर्च करना चाहते हैं उसे टाइप करें और इंटर बटन पर क्लिक करें।

जैसे कि आप तुलसीदास के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो तुलसीदास लिख कर सर्च करें तुलसीदास से सम्बंधित जितने भी प्रश्न हैं आपके सामने आ जाएंगे।

नोट: ध्यान रखें चुकी हमने अपने ज्यादातर प्रश्न और उत्तर हिंदी भाषा में हीं लिखे हैं इसलिए आप प्रश्नों को सर्च करने के लिए हिंदी भाषा में ही प्रश्न को टाइप करें।

कोशिस कामयाब रही अब आप अंग्रेजी में भी टाइप करे जैसे tulsidas तो इससे संबंधित सारे प्रश्न आपके समक्ष उपस्थित हो जाएंगे।

यह ब्लॉग ज्यादातर संक्षिप्त जानकारी आपको प्रस्तुत करता है जो की किसी भी कम्पीटिशन परीक्षा में आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

आपके कोई सुझाव हो तो मेसेज बॉक्स में जरूर लिखें।

अब मेरे बारे में...

खिलावन कौन है? || Who is khilawan 

नमस्कार! 

मेरा नाम खिलावन है खिलावन एक ऐसे इंसान का नाम है जो छत्तीसगढ़ के एक किसान परिवार का हिस्सा है इस ब्लॉग का फाउंडर है, इसके अलावा उसने और भी ब्लॉग बनाये हैं और उसने 06 दिसम्बर 2017 से ब्लॉगिंग करना शुरू किया था, उस समय उसे ब्लॉगिंग के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था तो वह जो कुछ भी पढ़ाई कर रहा था जैसे आई टी आई डीजल मैकेनिक कर रहा था तो उसके बारे में लिख रहा था जब कॉलेज में बीएससी कर रहा था तो उसके बारे में लिख रहा था, फिर पीजीडीसीए कर रहा था तो उसके बारे में लिख रहा था और उसने जब हिंदी साहित्य में एम. ए. किया तो उसके बारे में लिख रहा था अब वह हिंदी साहित्य में ही आगे कुछ करना चाहता है। 

मेरी गलतियाँ जो ब्लॉग को लेकर मैंने की ?

जानकारी के अभाव में मैने अपना एडसेंस अकाउंट डिलीट कर दिया फिर दोबारा उसको रिकवर ही नहीं कर पाया।

उसके बाद मैंने, दूसरा, तीसरा करके तीन चार गूगल अकाउंट बना लिया जिससे एडसेंस का अप्रूवल मिल जाये करके।

लेकिन अप्रूवल नहीं मिला क्योंकि मैं खिलावन नाम से ही अकाउंट बनाता था और पकड़ा जाता था। फिर मैंने उस ब्लॉग को अपने दोस्त के नाम पर शिफ्ट कर दिया। जो कि rexgin.in के नाम से है और जो की आज भी है और उसी से हम दोनों अभी थोड़ा बहुत पैसे कमा रहे हैं।

2018 में मैंने फिर एक ब्लॉग स्टार्ट किया जिसमें मेरे 5 डॉलर के करीब अर्निंग हुई थी उसके बाद मैंने आपने एडसेंस अकाउंट को डिसेबल करा लिया। 

जिसके बाद मैं बहुत दुःखी हुआ क्योंकि ये मेरा दुसरा अकाउंट था जिसे मैंने जानते हुए डिसेबल करा लिया था। अब इस अकाउंट (Question Field Hindi) को फिर से नया बनाकर आपके लिए पोस्ट लिख रहा हूँ।

 rexgin.in का हिस्सा अब मैं नहीं हूँ। कृपया जो भी प्रश्न हो मुझे अब आप यहां से पूछ सकते हैं। 

मेरे वीवर्स मेरे पाठकों से अनुरोध है कि अपना जो भी प्रश्न हो मुझे मेरे सोशल मीडिया या इसी ब्लॉग में दिए फॉर्म के मदद से मुझसे पूछे।

फॉर्म लिंक - यहां क्लिक कर फॉर्म भरें...  

अपना सहयोग बनाये रखने के लिए प्यार से इतना समय देने के लिए आपका। 

🙏 बहुत बहुत धन्यवाद! 🙏


Khilawan



अगर आप मदद करना चाहते हैं तो जरुर जरुर मदद करें दोस्तों...

 

 

paytm karo jab man kare

If you are visiting me on mobile click this link to donate...

Donate 10 rupee's

हमारे सोशल मीडिया लिंक्स जिनका उपयोग करके आप सवाल पूछ सकते हैं। 

Last update - 11:03AM 27 JANUARY 2023

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

CG TET 2024 PRT PAPER 1 FREE MOCK TEST CDP BY KHILAWAN

PYQ CG TET 2024 PRT PAPER 1 PART-I Child Development and Pedagogy (बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र) 0% Question 1. किसने कहा था? "किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, तूफान तथा विरोध की अवस्था है।" A. क्रो एंड क्रो B. स्टेनले हॉल C. हण्ट D. सिम्पसन Explanation: "किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, तूफान तथा विरोध की अवस्था है" यह प्रसिद्ध कथन अमेरिकी मनोवैज्ञानिक जी. स्टेनली हॉल (G. Stanley Hall) का है, जिन्होंने किशोरावस्था को "तूफान और तनाव" (Storm and Stress) की अवस्था बताया था, जो इस अवस्था में होने वाले तीव्र शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक परिवर्तनों को दर्शाता है. जी. स्टेनली हॉल (G. Stanley Hall): इन्होंने 1904 में किशोरावस्था पर वैज्ञानिक अध्ययन किया और इसे "तनाव, संघर्ष और उथल-पुथल" का दौर कहा. अर्थ: उनके अनुसार, यह अवस्था माता-पिता से संघर्ष, मूड में बदलाव और जोखिम भरे व्यवहार से चिह्नित होती है, जो किशोरावस्था की जैविक और मनोवैज्ञानिक जटिलताओं के कारण होता है. Question 2: सं...

भ्रमरगीत सार: जब ज्ञान का अहंकार, प्रेम के सागर में डूब गया!

Bhramar geet   क्या आपने कभी सोचा है कि जब इस ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ज्ञानी, प्रेम की साक्षात् मूरत से टकराता है, तो क्या होता है? महाकवि सूरदास की कालजयी कृति 'भ्रमरगीत सार' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) केवल कविताओं का संग्रह नहीं है। यह बुद्धि और हृदय का महायुद्ध है। यह निर्गुण (निराकार ईश्वर) पर सगुण (साक्षात् कृष्ण) की, और ज्ञान पर अनन्य प्रेम की ऐसी विजय गाथा है, जिसे पढ़कर आज भी आँखें नम और मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। आइए, ब्रज की उस पावन भूमि पर चलें जहाँ तर्क हार गया और प्रेम जीत गया। 🌟 कथा की पृष्ठभूमि: मथुरा से आया एक संदेश श्रीकृष्ण अब गोकुल के 'कान्हा' नहीं रहे, वे मथुरा के राजा बन चुके हैं। ब्रज में गोपियाँ उनके विरह (जुदाई) की आग में जल रही हैं। उधर मथुरा में, कृष्ण के सखा उद्धव को अपने ज्ञान और योग-साधना पर बड़ा अहंकार है। वे मानते हैं कि ईश्वर को केवल बुद्धि और ध्यान से पाया जा सकता है, प्रेम से नहीं। उद्धव के इसी 'ज्ञान के रोग' को ठीक करने के लिए, श्रीकृष्ण उन्हें एक दूत बनाकर ब्रज भेजते हैं। कृष्ण जानते हैं कि जो पाठ उद्धव को कोई ग्रंथ नहीं...