Skip to main content

m a 4th semester syllabus in hindi

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 

रायपुर (छत्तीसगढ़)

पाठ्यक्रम 

एम. ए. - (हिंदी साहित्य) 2021-22

चतुर्थ सेमेस्टर 

प्रश्न पत्र - पंचम 

(हिंदी आलोचना तथा समीक्षा शास्त्र)

पूर्णाक : 80 

पाठ्य विषय :-

इकाई 1. मनोविश्लेषण वाद, अस्तित्ववाद, अभिजात्यवाद, मार्क्सवाद, आधुनिक समीक्षा की विशिष्ट प्रवित्तियाँ, संरचनावाद, शैलीविज्ञान, उत्तर आधुनिकता। 

इकाई 2. हिंदी कवि आचार्यों का काव्य शास्त्रीय चिंतन- लक्षण काव्य परम्परा - आचार्य रामचंद्र शुक्ल, आचार्य हजारी प्रसाद द्वेदी, आचार्य नंददुलारे वाजपेयी, डॉ. रामविलास शर्मा। 

इकाई 3. आधुनिक हिंदी आलोचना की प्रमुख प्रवित्तियाँ- शास्त्रीय, ऐतिहासिक, मनोविश्लेषणवादी, सौंदर्य शास्त्रीय, शैली वैज्ञानिक। 

इकाई 4. व्यवहारिक समीक्षा : काव्यांश की स्वविवेक के अनुसार व्याख्या। 

बाह्य परीक्षा - 80 अंक 

  1. वैकल्पिक प्रश्न/वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 20 प्रश्न - 20 अंक 
  2. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 16 अंक 
  3. लघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 24 अंक 
  4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 4 - 5 प्रश्न - 20 अंक 
आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक 

निर्धारित पुस्तकें :-
  1. डॉ. गोविन्द त्रिगुणायत - शास्त्रीय समीक्षा के सिद्धांत भाग 1 एवं 2 
  2. डॉ. भगवत स्वरूप मिश्र - हिंदी आलोचना : उद्भव विकास 
  3. डॉ. रामेश्वर खंडेलवाल - हिंदी आलोचना के आधार स्तम्भ 
  4. डॉ. शिवकरण सिंह - आलोचना के बदलते मापदंड और हिंदी साहित्य 
  5. डॉ. नंदकिशोर नवल - हिंदी आलोचना का विकास 
  6. योगेंद्र शाही - अस्तित्ववाद कीर्कगार्द से कामू तक 
  7. रणधीर सिन्हा - आलोचना रामविलास शर्मा 

प्रश्न पत्र - षष्ठ 

(हिंदी भाषा)

पूर्णाक : 80 
पाठ्य विषय :-

इकाई -1 हिंदी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि : प्राचीन भारतीय आर्य भाषाएँ - वैदिक तथा लौकिक संस्कृत और उनकी विशेषताएँ। 

मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषाएँ - पालि, प्राकृत, शौरसेनी, अर्धमागधी, मागधी, अपभ्रंश और उनकी विशेषताएँ। 

आधुनिक भारतीय भाषाएँ और उनका वर्गीकरण। 

इकाई 2. हिंदी का भौगोलिक विस्तार - हिंदी की उपभाषाएँ, पश्चिमी हिंदी, पूर्वी हिंदी, राजस्थानी, बिहारी तथा पहाड़ी और उनकी बोलियाँ। खड़ी बोली, ब्रज और अवधी की विशेषताएँ। 

इकाई 3. हिंदी के विविध रूप - सम्पर्क भाषा, राष्ट्रभाषा, राजभाषा के रूप में हिंदी, माध्यम भाषा, संचार भाषा, 

हिंदी की संवैधानिक स्थिति। 

इकाई 4. हिंदी में कम्प्यूटर सुविधाएँ - आंकड़ा संसाधन और शब्द संसाधन, वर्तनी शोधक, मशीनी अनुवाद, हिंदी भाष शिक्षण। देवनागरी लिपि : विशेषताएँ और मानकीकरण। 

बाह्य परीक्षा - 80 अंक 

  1. वैकल्पिक प्रश्न/वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 20 प्रश्न - 20 अंक 
  2. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 16 अंक 
  3. लघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 24 अंक 
  4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 4 - 5 प्रश्न - 20 अंक 

आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक 

निर्धारित पुस्तकें :- 

  1. हिंदी भाषा का संक्षिप्त इतिहास - भोलानाथ तिवारी 
  2. हिंदी और उसकी विविध बोलियां - प्रो. दीपचंद जैन 
  3. भाषा भूगोल - कैलाशचंद भटिया हिंदी समिति उ. प्र. शासन लखनऊ 
  4. हिंदी भाषा की रूप संरचना - भोलानाथ तिवारी 
  5. राष्ट्रभाषा हिंदी समस्याएँ और समाधान - देवेन्द्रनाथ शर्मा 
  6. नागरी लिपि और हिंदी अनंत चौधरी 
  7. सामान्य भाषा विज्ञान - डॉ. बाबूराम सक्सेना 
  8. भाषा विज्ञान - डॉ. भोलानाथ तिवारी 

प्रश्न पत्र - सप्तम 

(मीडिया-लेखन एवं अनुवाद)

पूर्णांक : 80 

पाठय विषय :-

इकाई - 1 मीडिया लेखन 

जनसंचार : प्रौद्योगिकी एवं चुनौतियाँ

विभिन्न जनसंचार माध्यमों का स्वरूप-मुद्रण, श्रवण, दृश्य-श्रव्य, इंटरनेट

श्रवण-माध्यम (रेडियो)

मौखिक भाषा की प्रकृति। 

समाचार लेखन एवं वाचन

रेडियो नाटक

उदघोषणा लेखन, 

विज्ञापन-लेखन

फीचर तथा रिपोतार्ज। 

इकाई - 2. दृश्य-श्रव्य माध्यम (फिल्म, टेलीविजन एवं रेडियो), 

दृश्य-माध्यमों में भाषा की प्रकृति, 

दृश्य एवं श्रव्य सामग्री का सामंजस्य, 

पाशर्व वाचन (वॉइस ओवर) पटकथा-लेखन, 

टेली-ड्रामा, 

संवाद-लेखन, 

साहित्य की विधाओं का दृश्य माध्यमों में रूपांतरण, 

विज्ञापन की भाषा। 

इकाई - 3 अनुवाद - सिद्धांत एवं व्यवहार 

अनुवाद का स्वरूप, क्षेत्र, प्रक्रिया एवं प्रविधि। हिंदी की प्रयोजनीयता में अनुवाद की भूमिका। कार्यालयीन हिंदी और अनुवाद, जनसंचार माध्यमों का अनुवाद, विज्ञापन में अनुवाद, वैचारिक साहित्य का अनुवाद, वाणिज्यिक अनुवाद, वैज्ञानिक तकनीकी तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में अनुवाद, विधि साहित्य की हिंदी और अनुवाद। 

इकाई - 4 व्यावहारिक अनुवाद अभ्यास, कार्यालयीन अनुवाद, कार्यालयीन एवं प्रशासनिक शब्दावली, प्रशासनिक प्रयुक्तियाँ, पदनाम, विभाग आदि पत्रों के अनुवाद, पदनामों-अनुभागों-दस्तावेजों-प्रतिवेदनों के अनुवाद, साहित्यिक अनुवाद के सिद्धांत एवं व्यवहार-कविता, कहानी, नाटक, सारानुवाद, दुभाषिया-प्रविधि। 

बाह्य परीक्षा - 80 अंक 

  1. वैकल्पिक प्रश्न/वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 20 प्रश्न - 20 अंक 
  2. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 16 अंक 
  3. लघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 24 अंक 
  4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 4 - 5 प्रश्न - 20 अंक 

आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक 

निर्धारित पुस्तकें :- 

  1. जनसंचार माध्यमों में हिंदी - डॉ. चंद्रकुमार (क्लासिकल पब्लिक कम्पनी)
  2. जनमाध्यम एवं पत्रकारिता - प्रवीण दीक्षित (सहयोगी साहित्य संस्थान)
  3. पत्रकारिता का इतिहास एवं जनसंचार माध्यम - डॉ. संजीव भागवत (उ. प्र.जयपुर) 
  4. पत्रकारिता के विविध आयाम - वेदप्रताप वैदिक 
  5. दूरदर्शन : हिंदी के प्रयोजनमूलक विविध प्रयोग : डॉ. कृष्णकुमार रत्तू (मीनाक्षी प्रकाशन, जयपुर)
  6. जनमाध्यम एवं पत्रकारिता - परवीन दीक्षित (सहयोगी साहित्य संस्थान)
  7. अनुवाद के सिद्धांत - सुरेश कुमार 
  8. अनुवाद सिद्धांत की रुपरेखा - सुरेश कुमार 
  9. अनुवाद - बोध - डॉ. गार्गी गुप्त (भारतीय अनुवाद परिषद दिल्ली)

प्रश्न पत्र - अष्ठम 

जनपदीय भाषा और साहित्य (छत्तीसगढ़ी)

पूर्णांक : 80 

पाठ्य विषय :-

इकाई - 1 छत्तीसगढ़ी भाषा-भौगोलिक सीमा, नामकरण, भाषिक स्वरूप एवं व्याकरणिक विशेषताएँ। 

इकाई - 2 छत्तीसगढ़ी साहित्य की युग प्रवित्तियाँ एवं इतिहास। 

इकाई - 3 छत्तीसगढ़ी कविता एवं कवि -

  1. सुंदरलाल शर्मा 
  2. मुकुटधर पाण्डेय 
  3. हरि ठाकुर 
  4. डॉ. नरेंद्र देव वर्मा 
इकाई - 4 छत्तीसगढ़ी नाटक एवं उपन्यास 

  1. करमछड़हा (नाटक) - डॉ. खूबचंद बघेल 
  2. आवा (उपन्यास) - परदेशीराम वर्मा 
इकाई - 5 द्रुतपाठ हेतु निम्नलिखित रचनाकार का अध्ययन (पांच लघुउत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे)

  1. लखन लाल गुप्त 
  2. लक्ष्मण मस्तुरिहा 
  3. केयूर भूषण 
  4. मुकुंद कौशल 
  5. लोचन प्रसाद पाण्डेय 
  6. लाला जगलपुरी 
  7. पवन दीवान 
  8. कोदूराम दलित 

बाह्य परीक्षा - 80 अंक 

  1. वैकल्पिक प्रश्न/वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 20 प्रश्न - 20 अंक 
  2. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 16 अंक 
  3. लघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 24 अंक 
  4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 4 - 5 प्रश्न - 20 अंक 

आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक 

निर्धारित पुस्तकें :-

  1. छत्तीसगढ़ी भाषा का उद्विकास - डॉ. नरेंद्र देव वर्मा 
  2. छत्तीसगढ़ी, जलबी, भतरी भाषाओँ का भाषा वैज्ञानिक अध्ययन - भालचंद्र राव तैलंग 
  3. छत्तीसगढ़ी परिचय - डॉ. बलदेव मिश्र 
  4. छत्तीसगढ़ी लोकसाहित्य का अध्ययन - दयाशंकर शुक्ल 
  5. छत्तीसगढ़ी लोकजीवन और लोकसाहित्य का अध्ययन - डॉ. शकुंतला वर्मा 
  6. छत्तीसगढ़ी भाषा का शास्त्रीय अध्ययन - डॉ. शंकर शेष 
  7. प्राचीन छत्तीसगढ़ी बोली - प्यारेलाल गुप्त 
  8. छत्तीसगढ़ी लोकसाहित्य और भाषा - डॉ. बिहारीलाल साहू 
  9. छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य - डॉ. सत्यभामा आडिल 
  10. छत्तीसगढ़ के साहित्यकार - देवीप्रसाद वर्मा
  11. मानक छत्तीसगढ़ी व्याकरण - चंद्रकुमार चंद्राकर 
  12. छत्तीसगढ़ी लोकसाहित्य : अर्थ और व्याप्ति - डॉ. अनसूया अग्रवाल 
  13. छत्तीसगढ़ी लोकोक्तियाँ और जनजीवन - डॉ. अनसूया अग्रवाल 


हमारे सोशल मीडिया लिंक्स जिनका उपयोग करके आप सवाल पूछ सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

CG TET 2024 PRT PAPER 1 FREE MOCK TEST CDP BY KHILAWAN

PYQ CG TET 2024 PRT PAPER 1 PART-I Child Development and Pedagogy (बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र) 0% Question 1. किसने कहा था? "किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, तूफान तथा विरोध की अवस्था है।" A. क्रो एंड क्रो B. स्टेनले हॉल C. हण्ट D. सिम्पसन Explanation: "किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, तूफान तथा विरोध की अवस्था है" यह प्रसिद्ध कथन अमेरिकी मनोवैज्ञानिक जी. स्टेनली हॉल (G. Stanley Hall) का है, जिन्होंने किशोरावस्था को "तूफान और तनाव" (Storm and Stress) की अवस्था बताया था, जो इस अवस्था में होने वाले तीव्र शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक परिवर्तनों को दर्शाता है. जी. स्टेनली हॉल (G. Stanley Hall): इन्होंने 1904 में किशोरावस्था पर वैज्ञानिक अध्ययन किया और इसे "तनाव, संघर्ष और उथल-पुथल" का दौर कहा. अर्थ: उनके अनुसार, यह अवस्था माता-पिता से संघर्ष, मूड में बदलाव और जोखिम भरे व्यवहार से चिह्नित होती है, जो किशोरावस्था की जैविक और मनोवैज्ञानिक जटिलताओं के कारण होता है. Question 2: सं...

भ्रमरगीत सार: जब ज्ञान का अहंकार, प्रेम के सागर में डूब गया!

Bhramar geet   क्या आपने कभी सोचा है कि जब इस ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ज्ञानी, प्रेम की साक्षात् मूरत से टकराता है, तो क्या होता है? महाकवि सूरदास की कालजयी कृति 'भ्रमरगीत सार' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) केवल कविताओं का संग्रह नहीं है। यह बुद्धि और हृदय का महायुद्ध है। यह निर्गुण (निराकार ईश्वर) पर सगुण (साक्षात् कृष्ण) की, और ज्ञान पर अनन्य प्रेम की ऐसी विजय गाथा है, जिसे पढ़कर आज भी आँखें नम और मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। आइए, ब्रज की उस पावन भूमि पर चलें जहाँ तर्क हार गया और प्रेम जीत गया। 🌟 कथा की पृष्ठभूमि: मथुरा से आया एक संदेश श्रीकृष्ण अब गोकुल के 'कान्हा' नहीं रहे, वे मथुरा के राजा बन चुके हैं। ब्रज में गोपियाँ उनके विरह (जुदाई) की आग में जल रही हैं। उधर मथुरा में, कृष्ण के सखा उद्धव को अपने ज्ञान और योग-साधना पर बड़ा अहंकार है। वे मानते हैं कि ईश्वर को केवल बुद्धि और ध्यान से पाया जा सकता है, प्रेम से नहीं। उद्धव के इसी 'ज्ञान के रोग' को ठीक करने के लिए, श्रीकृष्ण उन्हें एक दूत बनाकर ब्रज भेजते हैं। कृष्ण जानते हैं कि जो पाठ उद्धव को कोई ग्रंथ नहीं...