Skip to main content

M.A. hindi 2nd semester syllabus 2021-22

  पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 

रायपुर (छत्तीसगढ़)

पाठ्यक्रम 

एम. ए. - (हिंदी साहित्य) 2021-22

द्वितीय सेमेस्टर 

प्रश्न पत्र - पंचम 

(उत्तर मध्यकाल से आधुनिक काल तक)

पूर्णाक : 80 

पाठ्य विषय :-

इकाई 1. - उत्तर मध्यकाल (रीतिकाल)

              काल सीमा, नामकरण, प्रवित्तियाँ, रीतिकालीन साहित्य की विभिन्न धारायें (रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध, रीतिमुक्त) प्रवृतियाँ एवं विशेषताएँ। रीतिकाल के प्रतिनिधि रचनाकार एवं रचनाएँ। 

इकाई 2. आधुनिक काल - आधुनिक काल की सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि। सन 1857 की राज्य क्रान्ति एवं पुनर्जागरण, भारतेन्दु युग - प्रमुख साहित्यकार, साहित्य एवं साहित्यिक विशेषताएँ। 

इकाई 3. द्वेदी युग - प्रमुख साहित्यकार एवं साहित्यिक विशेषताएँ, छायावाद-नामकरण और प्रवित्तियाँ, प्रमुख साहित्यकार, साहित्यिक विशेषताएँ। 

छायावादोत्तर काल (विभिन्न प्रवित्तियाँ) प्रगतिवाद, नई कविता, नवगीतवाद तथा समकालीन कविता, स्वछंदतावाद सामान्य परिचय। 

इकाई 4 हिंदी गद्य का विकास -

            आधुनिक काल, गद्य साहित्य के विभिन्न रूपों का उद्भव और उपन्यास व कहानी का विकास और सामान्य प्रवित्तियाँ, निबंध का विकास और प्रवित्तीयाँ, नाटक का उद्भव और विकास - सामान्य प्रवित्तियाँ, गीति-नाटकों का परिचयात्मक विवेचन। 

बाह्य परीक्षा - 80 अंक 
  1.  वैकल्पिक प्रश्न / वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 20 प्रश्न - 20 अंक 
  2.  अतिलघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 16 अंक 
  3.  लघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 24 अंक 
  4.  दीर्घउत्तरीय प्रश्न - 4-5 प्रश्न - 20 अंक

आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक 

निर्धारित पुस्तके :-

  1. आधुनिक साहित्य की प्रवित्तियाँ - डॉ. नामवर सिंह 
  2. हिंदी साहित्य बींसवीं शताब्दी - नन्दूलारे वाजपेयी 
  3. आधुनिक हिंदी साहित्य का इतिहास - कृष्ण शंकर शुक्ल 
  4. गद्य की विविध विधाएँ - डॉ. बापूराव देसाई 
  5. हिंदी कहानी - उद्भव विकास - डॉ. सुरेश सिन्हा 
  6. हिंदी उपन्यास की प्रवित्तियाँ - डॉ. शशि भूषण सिंह 
  7. हिंदी नाटक उद्भव और विकास - डॉ. दशरथ ओझा 
  8. हिंदी साहित्य का इतिहास - आचार्य रामचंद्र शुक्ल 
  9. हिंदी साहित्य का उद्भव  विकास - आचार्य हजारी प्रसाद द्वेदी 
  10. हिंदी साहित्य की भूमिका - आचार्य हजारी प्रसाद द्वेदी। 


प्रश्न पत्र - षष्ठ 

(मध्यकालीन-काव्य)

पूर्णाक : 80 

पाठ्य विषय :- व्याख्या एवं विवेचन के लिए निम्नांकित तीन कवियों  का अध्ययन किया जाएगा 

इकाई 1. सूरदास - भ्रमरगीत सार - सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल (50)

            पद संख्या - 1 से 10, 21 से 30, 51 से 60, 61 से 70, 81 से 90 तक (50 पद)

इकाई 2. तुलसीदास - रामचरित मानस (सुंदरकांड) गीताप्रेस गोरखपुर 

इकाई 3. बिहारी - बिहारी रत्नाकर सम्पादक जगन्नाथ दास रत्नाकर (प्रारम्भिक 100 दोहे)

इकाई 4. द्रुत पाठ हेतु निम्नांकित 5 कवियों एवं उनकी रचनाओं का (विषय एवं शिल्पगत) ज्ञान अपेक्षित है। 

केशव, भूषण, पद्माकर, देव, घनानंद, कुम्भन दास 

बाह्य परीक्षा - 80 अंक 

  1. वैकल्पिक प्रश्न/वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 20 प्रश्न - 20 अंक 
  2. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 16 अंक 
  3. लघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 24 अंक 
  4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 4 - 5 प्रश्न - 20 अंक 

आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक

निर्धारित पुस्तकें :-

  1. बिहारी - डॉ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र 
  2. तुलसीदास और उनका युग संदर्भ - डॉ. भगीरथ मिश्र 
  3. सूरदास के काव्य का मूल्यांकन - डॉ. रामरतन भटनागर 
  4. तुलसी साहित्य के नए संदर्भ - डॉ. एल. एन. दुबे 
  5. सूरदास - डॉ. हरबंस लाल वर्मा 
  6. तुलसीदास - प्रो. सतीश कुमार अशोक प्रकाशन नई दिल्ली 
  7. सूरदास - मैनेजर पांडेय 


प्रश्न पत्र - सप्तम 

(प्रयोगवादी एवं प्रगतिवादी काव्य)

पूर्णांक : 80 

पाठय विषय :-

इकाई 1. स. ही. वात्स्यायन अज्ञेय - नदी के द्वीप, असाध्यवीणा, बावरा अहेरी, कलगी बाजरे की, यह दीप अकेला, सोन मछली 

इकाई 2. गजानन माधव मुक्तिबोध - कविता - अँधेरे में। 

इकाई 3. नागार्जुन - बसंत की आगवानी, कोई आए तुमसे सीखे, शिशिर विष कन्या, तो फिर क्या हुआ, उषा की लाली, गुलाबी चूड़ियाँ, शासन की बंदूक, सिंदूर तिलकित भाल, अकाल और उसके बाद, बादल को घिरते देखा। 

इकाई 4. द्रुत पाठ हेतु निम्नांकित 5 कवियों का अध्ययन किया जाएगा। 

            केदारनाथ अग्रवाल, त्रिलोचन शास्त्री, भवानी प्रसाद मिश्र, विनोद कुमार शुक्ल, धूमिल 

बाह्य परीक्षा - 80 अंक 

  1. वैकल्पिक प्रश्न/वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 20 प्रश्न - 20 अंक 
  2. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 16 अंक 
  3. लघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 24 अंक 
  4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 4 - 5 प्रश्न - 20 अंक 

आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक 

निर्धारित पुस्तकें :-

  1. मुक्तिबोध की काव्य प्रक्रिया - अशोक चक्रधर 
  2. अज्ञेय का रचना संसार - डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी 
  3. कविता की तीसरी आँख - डॉ. प्रभाकर श्रोत्रिय 
  4. कविता से साक्षात्कार -मलयज 
  5. हिंदी साहित्य का इतिहास - डॉ. रामचंद्र शुक्ल 
  6. कविता की संगत - विजय कुमार 
  7. कविता का अर्थात - परमानंद श्रीवास्तव 
  8. नागार्जुन का रचना संसार - विजय बहादुर सिंह 
  9. छायावादोत्तर काव्यों की विभिन्न प्रवित्तियों एवं उनका चैंतनिक पक्ष - डॉ. पांडेय 



प्रश्न पत्र - अष्ठम 

आधुनिक गद्य साहित्य

(उपन्यास, निबंध एवं कहानी)

पूर्णांक : 80 

पाठ्य विषय :-

इकाई 1. उपन्यास -

  1. गोदान - प्रेमचंद 
  2. बाणभट्ट की आत्मकथा हजारी प्रसाद द्वेदी। 
इकाई 2. निबंध -

  1. चढ़ती उमर - बालकृष्ण भट्ट 
  2. कविता क्या है? - रामचंद्र शुक्ल 
  3. गेहूँ बनाम गुलाब - रामवृक्ष बेनीपुरी 
  4. तुम चंदन हम पानी - विद्यानिवास मिश्र 
  5. वैष्ण्णव की फिसलन - हरिशंकर परसाई 

इकाई 3. कहानी - 

  1. उसने कहा था - चंद्रधर शर्मा गुलेरी 
  2. पुरस्कार - जयशंकर प्रसाद 
  3. ईदगाह - प्रेमचंद 
  4. चीफ की दावत - भीष्म साहनी 
  5. बादलों के घेरे - कृष्णा सोबती 

बाह्य परीक्षा - 80 अंक 

  1. वैकल्पिक प्रश्न/वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 20 प्रश्न - 20 अंक 
  2. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 16 अंक 
  3. लघुउत्तरीय प्रश्न - 08 प्रश्न - 24 अंक 
  4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 4 - 5 प्रश्न - 20 अंक 

आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक

निर्धारित पुस्तकें :-

  1. प्रेमचंद और उनका युग - रामविलास शर्मा 
  2. गोदान के अध्ययन की समस्याएं - डॉ. गोपाल राय 
  3. कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु - चन्द्रभाव सोनवठी 
  4. हिंदी उपन्यास की शिल्पविधि का विकास - सिद्धनाथ तनेजा 
  5. हिंदी उपन्यास उद्भव और विकास - सुरेश सिन्हा 
  6. प्रेमचंद : एक अध्ययन - राजेश्वर गुरु 
  7. महादेवी प्रतिनिधि गद्य रचनाएं - सं. रामजी पांडेय 
  8. हिंदी निबंध के आधार स्तम्भ - डॉ. हरिमोहन 
  9. हिंदी कहानी : उद्भव और विकास - सुरेश सिन्हा 
  10. कहानी : स्वरूप और संवेदना - राजेंद्र यादव 
  11. कहानी : नयी कहानी - नामवर सिंह 
  12. हजारी प्रसाद द्वेदी - सं. विश्वनाथ तिवारी 
  13. प्रेमचंद का जीवनदर्शन एवं रंगभूमि - डॉ. शंकर बुंदेले 

हमारे सोशल मीडिया लिंक्स जिनका उपयोग करके आप सवाल पूछ सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

CG TET 2024 PRT PAPER 1 FREE MOCK TEST CDP BY KHILAWAN

PYQ CG TET 2024 PRT PAPER 1 PART-I Child Development and Pedagogy (बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र) 0% Question 1. किसने कहा था? "किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, तूफान तथा विरोध की अवस्था है।" A. क्रो एंड क्रो B. स्टेनले हॉल C. हण्ट D. सिम्पसन Explanation: "किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, तूफान तथा विरोध की अवस्था है" यह प्रसिद्ध कथन अमेरिकी मनोवैज्ञानिक जी. स्टेनली हॉल (G. Stanley Hall) का है, जिन्होंने किशोरावस्था को "तूफान और तनाव" (Storm and Stress) की अवस्था बताया था, जो इस अवस्था में होने वाले तीव्र शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक परिवर्तनों को दर्शाता है. जी. स्टेनली हॉल (G. Stanley Hall): इन्होंने 1904 में किशोरावस्था पर वैज्ञानिक अध्ययन किया और इसे "तनाव, संघर्ष और उथल-पुथल" का दौर कहा. अर्थ: उनके अनुसार, यह अवस्था माता-पिता से संघर्ष, मूड में बदलाव और जोखिम भरे व्यवहार से चिह्नित होती है, जो किशोरावस्था की जैविक और मनोवैज्ञानिक जटिलताओं के कारण होता है. Question 2: सं...

भ्रमरगीत सार: जब ज्ञान का अहंकार, प्रेम के सागर में डूब गया!

Bhramar geet   क्या आपने कभी सोचा है कि जब इस ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ज्ञानी, प्रेम की साक्षात् मूरत से टकराता है, तो क्या होता है? महाकवि सूरदास की कालजयी कृति 'भ्रमरगीत सार' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) केवल कविताओं का संग्रह नहीं है। यह बुद्धि और हृदय का महायुद्ध है। यह निर्गुण (निराकार ईश्वर) पर सगुण (साक्षात् कृष्ण) की, और ज्ञान पर अनन्य प्रेम की ऐसी विजय गाथा है, जिसे पढ़कर आज भी आँखें नम और मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। आइए, ब्रज की उस पावन भूमि पर चलें जहाँ तर्क हार गया और प्रेम जीत गया। 🌟 कथा की पृष्ठभूमि: मथुरा से आया एक संदेश श्रीकृष्ण अब गोकुल के 'कान्हा' नहीं रहे, वे मथुरा के राजा बन चुके हैं। ब्रज में गोपियाँ उनके विरह (जुदाई) की आग में जल रही हैं। उधर मथुरा में, कृष्ण के सखा उद्धव को अपने ज्ञान और योग-साधना पर बड़ा अहंकार है। वे मानते हैं कि ईश्वर को केवल बुद्धि और ध्यान से पाया जा सकता है, प्रेम से नहीं। उद्धव के इसी 'ज्ञान के रोग' को ठीक करने के लिए, श्रीकृष्ण उन्हें एक दूत बनाकर ब्रज भेजते हैं। कृष्ण जानते हैं कि जो पाठ उद्धव को कोई ग्रंथ नहीं...