Skip to main content

M. A. Hindi private प्राचीन एवं मध्यकालीन काव्य 20 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

M. A. Hindi sahitya paper second 2022 
प्राचीन एवं मध्यकालीन काव्य 

(1) 'पृथ्वीराज रासो' के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - 'पृथ्वीराज रासो' के रचयिता चंदरबरदाई हैं। 

(2) बिहारी किस राजा के आश्रय में रहते थे ?

उत्तर - बिहारी राजा जयपुर नरेश मिर्जाराजा जयसिंह के आश्रय में रहते थे। 

(3) तुलसीदास की भक्ति किस भाव की थी ?

उत्तर - तुलसीदास की भक्ति दास्य भाव की भक्ति थी। 

(4) प्रेम की पीर के कवि कौन कहे जाते हैं?

उत्तर - प्रेम की पीर के कवि घनांनद कहे जाते हैं। 

(5) 'कविप्रिया' के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - 'कविप्रिया' केशवदास की रचना है। 

( 6 ) सुजान विनोद की रचना किसने की है?

उत्तर - सुजान विनोद की रचना कवि देव ने की है। 

(7) तुलसीदास की 'रामचरितमानस' की भाषा क्या है?

उत्तर - तुलसीदास की 'रामचरितमानस' की भाषा अवधी है। 

(8) विद्यापति किस रस के कवि थे?

उत्तर - विद्यापति श्रृंगार रस के कवि थे। 

(9) मीराबाई किसकी भक्ति करती थीं?

उत्तर - मीराबाई श्री कृष्ण की भक्ति करती थी। 

(10) रहीम का पूरा नाम क्या है?

उत्तर - रहीम का पूरा नाम अब्दुल रहीम खान-ए-खाना है। 

(11) कबीर के गुरु कौन थे?

उत्तर - कबीर के गुरु रामानंद थे। 

(12) तुलसी के गुरु कौन थे?

उत्तर - तुलसी के गुरु श्री नरहर्यानंद (नरहरिदास) थे। 

(13) 'शिवा बावनी' किसकी रचना है?

उत्तर - 'शिवा बावनी' कवि भूषण की रचना है। 

(14) सूरदास के अलावा किसी दूसरे अष्टछाप के कवि का नाम बताइए।

उत्तर - सूरदास के अलावा किसी दूसरे अष्टछाप के कवि के दो नाम इस प्रकार हैं -

  1. परमानंददास,
  2. कुम्भनदास, 
  3. कृष्ण दास।  

(15) 'प्रेमवाटिका' किसकी रचना है?

उत्तर - 'प्रेमवाटिका' रसखान की रचना है। 

(16) 'सुजान रसखान' किसकी रचना है?

उत्तर - 'सुजान रसखान' रसखान की रचना है। 

(17) 'पानी गए न उबरे मोती मानुष चून' ये पंक्ति किसकी है?

उत्तर - 'पानी गए न उबरे मोटी मानुष चून' ये पंक्ति रहीम की हैं। 

(18) केशव की कोई एक कृति बताइए।

उत्तर - केशव की एक कृति रसिकप्रिया है। 

(19) रैदास के पद सिक्खों के किस धार्मिक ग्रंथ में संग्रहित हैं ?

उत्तर - रैदास के पद सिक्खों के गुरु ग्रंथ साहब धार्मिक ग्रंथ में संग्रहित हैं। 

(20) 'नरसी जी का मायरा' किसकी कृति है? 

उत्तर - 'नरसी जी का मायरा' मीरा बाई की कृति है। 

(21) कबीर की भाषा को क्या कहा गया है ?

उत्तर - कबीर की भाषा को सधुक्कड़ी एवं पंचमेल की खिचड़ी कहा जाता है। 

(22) मैथिल कोकिल किनको कहा गया है?

उत्तर - मैथिल कोकिल विद्यापति को कहा गया है। 

(23) तुलसीदास की पत्नी का क्या नाम था ?

उत्तर - तुलसीदास की पत्नी का नाम रत्नावली था। 

(24) 'राधा विनोद' किसकी कृति है?

उत्तर - 'राधा विनोद' खांडेराव की कृति है। 

(25) 'राधा विनोद' का कौनसा अध्याय आपके पाठ्यक्रम में है ?

उत्तर - इसके उत्तर के लिए सिलेबस देखें। 

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 87 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन के जो चातक मोर। मधुप मराल चरनपंकज के, गति-बिसाल-जल मीन। चक्रबाक, मनिदुति दिनकर के मृग मुरली आधीन।। सकल लोक सूनी लागतु है बिन देखे वा रूप। सूरदास प्रभु नंदनंदन के नखसिख अंग अनूप।। शब्दार्थ  - राखौं = रोकूँ या समझाऊँ। तपत = तपते हैं - दुखी होते हैं। तिहारों बैन = तुम्हारी वाणी। मनहर = मन क...

भ्रमर-गीत-सार : सूरदास पद क्रमांक 1 की व्याख्या By Khilawan

Bhramar Geet Saar Ki Vyakhya अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत सार के पद क्रमांक 1 से लेकर पद क्रमांक 10 को प्रकाशित किया था अब हम उनकी व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग questionfieldhindi.blogspot.com में पब्लिस कर रहे हैं। आज हम  भ्रमर गीत  पद क्रमांक 1 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं... भ्रमरगीत सार की व्याख्या भ्रमरगीतसार पद क्रमांक 1 व्याख्या आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं भ्रमरगीत सार के पद क्रमांक 1 की  सप्रसंग व्याख्या को लेकर जिसमें हम विभिन्न कठिन शब्दों के अर्थ भी जानेंगे। सबसे पहले शब्दार्थ को  जानते हैं फिर बात करेंगे भ्रमरगीत के संदर्भ और प्रसंग तथा व्याख्या की। चलिए शुरू करते हैं..   पहिले करि परनाम नंद सो समाचार सब दीजो।  औ वहां वृषभानु गोप सो जाय सकल सुधि लीजो।।  श्रीदाम आदिक सब ग्वालन मेरे हुतो भेंटियो।  सुख-सन्देस सुनाय हमारी गोपिन को दुख मेटियो।।  मंत्री एक बन बसत हमारो ताहि मिले सचु पाइयो।  सावधान है ...

औचित्य सिद्धांत की स्थापनाओं का वर्णन कीजिए।

  प्रश्न 15. औचित्य सिद्धांत की स्थापनाओं का वर्णन कीजिए।  औचित्य सिद्धांत की स्थापनाएं उत्तर-औचित्य शब्द का अर्थ है - उचित का भाव। औचित्य सिद्धांत के संस्थापक आचार्य क्षेमेन्द्र हैं। उन्होंन औचित्य की जो परिभाषा प्रस्तुत की है, उसका अर्थ इस प्रकार है-"जो वस्तु अथवा तत्व किसी के निश्चय ही अनुरूप हो, उसे आचार्यों ने उचित कहा है। उचित का भाव ही औचित्य है।" औचित्य को काव्य का तत्व स्वीकार करते हुए कहा है - "औचित्य रससिद्ध काव्य का स्थिर जीवन है ।"       आचार्य क्षेमेन्द्र ने यह भी कहा है कि औचित्य के बिना अलंकार भी गुणयुक्त नहीं हो सकते । स्त्री पुरुष का उदाहरण देते हुए औचित्य की बात निम्न प्रकार कही है - कंठे मेखलया नितम्बफलके तारेण हारेण वा,  पाणौ नूपुर बन्धनेन चरणे केयूर पाशेन वा। शौर्येण प्रणते रिषौ करुणया नामान्ति के हास्यताम्।  (गले में करधनी, नितम्ब पर लम्बा हार, हाथ में नूपुर और चरणों में नूपुर बांधने से कौन-सी नारी तथा प्रणाम करने वाले के प्रति शूरता, शत्रु पर करुणा से कौन-सा पुरुष हंसी का पात्र नहीं बनता । औचित्य के बिना अल...