Skip to main content

छायावाद एवं पूर्ववर्ती काव्य Paper Third M. A. (First Semester) Dec.-Jan., 2019-20

M. A. (First Semester)

EXAMINATION, Dec.-Jan., 2019-20

HINDI

Paper Third 

(छायावाद एवं पूर्ववर्ती काव्य)

Time: Three Hours ]

[ Maximum Marks: 80

नोट: निर्देशानुसार सभी खण्डों के उत्तर दीजिए।

खण्ड-अ प्रत्येक 1

(वस्तुनिष्ठ / बहुविकल्पीय प्रश्न )

नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. 'साकेत' का अंगीरस कौन-सा है ? 

(अ) वीर

(ब) श्रृंगार

(स) करुण

(द) वीभत्स

2. निम्नलिखित में से असत्य कथन चुनिये:

(अ) मैथिलीशरण गुप्त रामभक्त कवि थे

(ब) साकेत रामकथा पर आधारित महाकाव्य है 

(स) साकेत के नवें सर्ग में उर्मिला विरह वर्णन है

(द) यशोधरा कृष्ण पर आधारित काव्य है

3. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना मैथिलीशरण गुप्त रचित नहीं है ?

(अ) गुरुकुल

(ब) पथिक

(स) द्वापर

(द) यशोधरा

4. 'कामायनी' में मनु-पुत्र कुमार किसका रूपक है ?

(अ) मानव

(ब) तर्क

(स) सम्मान

(द) मन

5. जयशंकर प्रसाद की प्रसिद्धि का मूलाधार है :

(अ) झरना

(ब) प्रेमदासिक

(स) कामायनी

(द) चन्द्रगुप्त

6. 'नील परिधान' के मध्य श्रद्धा का शरीर कैसा लग रहा था ?

(अ) कमल-पुष्प सा

(ब) चन्द्रमा सा

(स) बिजली के फूल-सा

(द) सूर्य-सा

7. 'कामायनी' में श्रद्धा किसका प्रतीक है ?

(अ) मन का

(ब) बुद्धि का

(स) हृदय का

(द) शक्ति का

8. किस कवि की छन्द योजना को आलोचकों ने रबड़ छन्द या केंचुआ छन्द कहा है ? 

(अ) पन्त

(ब) प्रसाद

(स) निराला

(द) दिनकर

9. छायावाद काव्य की समय सीमा क्या है ?

(अ) 1850-1900

(ब) 1900-1920

(स) 1920-1936

(द) 1936-1950

10. छायावाद का सर्वाधिक उज्ज्वल पक्ष है :

(अ) वैयक्तिक सुख-दुःख की अभिव्यक्ति

(ब) मानवतावाद

(स) सौन्दर्यवादी पक्ष

(द) नारी का प्रेयसी रूप में चित्रित होना

11. निराला की पहचान किस प्रकार के कवि के रूप में की जाती है ?

(अ) सुकुमार कवि

(ब) शालीन कवि 

(स) आधुनिक युग के कवि

(द) विद्रोही कवि

12. 'राम की शक्ति पूजा' में 'रघुकुल-मणि' किसके लिए आया है ?

(अ) लक्ष्मण के लिए

(ब) राम के लिए 

(स) हनुमान के लिए

(द) विभीषण के लिए

13. निराला की किस कृति में उनके व्यक्तिगत जीवन का सत्य मुखरित होता है ?

(अ) परिमल

(ब) गीतिका

(स) सरोज स्मृति

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

14. निराला की कौन-सी रचना पूँजीपतियों पर तीखा व्यंग्य करती है ?

(अ) अणिमा

(ब) कुकुरमुत्ता 

(स) नए पत्ते

(द) बेला

15. राम की शक्ति पूजा में 'एकादश रुद्र' किसके लिए कहा गया है ?

(अ) लक्ष्मण के लिए

(ब) राम के लिए

(स) हनुमान के लिए

(द) जाम्बवान के लिए

16. सुमित्रानंदन पंत को कैसा कवि कहा जाता है ?

(अ) सुकुमार कवि

(ब) कल्पना का सुकुमार कवि

(स) प्रकृति का सुकुमार कवि 

(द) कोमल प्रकृति का सुकुमार कवि

17. महादेवी वर्मा की करुणा और दुख वाद पर किस दर्शन का प्रभाव है ?

(अ) बौद्ध दर्शन का 

(ब) शैव दर्शन का

(स) शक्ति दर्शन का

(द) अरविन्द दर्शन का

18. हिन्दी में एक सर्वथा नवीन 'हालावाद' के प्रवर्तक हैं:

(अ) रामेश्वर शुक्ल अंचल

(ब) हरिवंश राय बच्चन

(स) महादेवी वर्मा

(द) मैथिलीशरण गुप्त

19. इनमें से कौन-सी रचना हरिऔध जी का रीति ग्रन्थ है ?

(अ) कल्पलता

(ब) पद्म प्रसून

(स) रसिक रहस्य

(द) रस कलश

20. रत्नाकर जी का जन्म किस राज्य के अन्तर्गत हुआ था ?

(अ) छत्तीसगढ़ 

(ब) हरियाणा

(स) मध्य प्रदेश

(द) उत्तर प्रदेश

खण्ड-ब  प्रत्येक 2

( अति लघु उत्तरीय प्रश्न )

नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. 'भारत भारती' किस कवि की रचना है ?

2. 'कामायनी' में कुल कितने सर्ग हैं ?

3. 'अनामिका' काव्य संग्रह के रच का नाम बताइये। 

4. पन्तजी को किस रचना पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला ?

5. आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है ?

6. बच्चन के आत्मचरित्र के किसी एक भाग का नाम लिखिए।

7. हरिऔध के दो प्रमुख प्रबंध काव्य के नाम बताइये।'

8. 'रत्नाकर' की लोकप्रिय रचना का नाम बताइये।

खण्ड-स  प्रत्येक 3

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

नोट: निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के (लगभग 75 शब्दों में) उत्तर दीजिए।

1. 'साकेत' में वर्णित उर्मिला के चरित्र पर सोदाहरण विचार कीजिये।

2. 'कामायनी' छायावाद का श्रेष्ठ महाकाव्य क्यों है ?

3. राम की शक्ति पूजा का साहित्यिक मूल्यांकन कीजिये। 

4. कविवर सुमित्रानंदन पंत्र का जीवन परिचय दीजिये।

5. महादेवी वर्मा के रहस्यवाद पर प्रकाश डालिये।

6. बच्चन का हालावाद- समीक्षा कीजिये।

7. हरिऔध जी की प्रमुख काव्य-कृतियों का वर्णन कीजिये।

8. रत्नाकर जी के काव्य शिल्प पर प्रकाश डालिये। 9. मुकुटधर पाण्डेय की प्रकाशित पुस्तकों के नाम लिखिये।

10. छायावाद की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

खण्ड-द प्रत्येक 5

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट: निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के (लगभग 150 शब्दों में) उत्तर दीजिए।

1. 'साकेत के नवम् सर्ग में करुणा, वेदना, दुःख के साथ-साथ लोकमंगल की भावना की भी अभिव्यक्ति हुई है। इस कथन की सोदाहरण विवेचना कीजिये।

2. 'कामायनी' में आधुनिक युग की समस्याओं का समाधान निहित है। सिद्ध कीजिये।

3. सप्रसंग व्याख्या कीजिये :

'आई थी सखि, मैं यहाँ लेकर हर्षोल्लास, 

जाऊँगी कैसे भला देकर यह निःश्वास ?

 कहाँ जायेंगे प्राण ये लेकर इतना ताप ? 

प्रिय के फिरने पर इन्हें फिरना होगा आप।

4. 'उसको देख कौन रोया यो अंतरिक्ष में बैठ अधीर। 

व्यस्त बरसने लगा अश्रुमय यह प्रालेय हलाहल नीर। 

हाहाकार हुआ क्रन्दनमय कठिन कुलिश होते थे चूर, 

हुए दिगंत बधिर भीषण रव बार-बार होता था क्रूर।'

5. 'लड़-लड़, जो रण बाँकुरे, समर, 

हो शपित देश की पृथ्वी पर, 

अक्षर, निर्जर, दुर्घर्ष, अमर, जगन्तारण 

भारत के उर के राजपूत, 

उड़ गए आज वे देवदूत, 

जो रहे शेष, नृपवेश सूत बन्दीगण ।'

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 87 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन के जो चातक मोर। मधुप मराल चरनपंकज के, गति-बिसाल-जल मीन। चक्रबाक, मनिदुति दिनकर के मृग मुरली आधीन।। सकल लोक सूनी लागतु है बिन देखे वा रूप। सूरदास प्रभु नंदनंदन के नखसिख अंग अनूप।। शब्दार्थ  - राखौं = रोकूँ या समझाऊँ। तपत = तपते हैं - दुखी होते हैं। तिहारों बैन = तुम्हारी वाणी। मनहर = मन क...

भ्रमर-गीत-सार : सूरदास पद क्रमांक 1 की व्याख्या By Khilawan

Bhramar Geet Saar Ki Vyakhya अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत सार के पद क्रमांक 1 से लेकर पद क्रमांक 10 को प्रकाशित किया था अब हम उनकी व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग questionfieldhindi.blogspot.com में पब्लिस कर रहे हैं। आज हम  भ्रमर गीत  पद क्रमांक 1 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं... भ्रमरगीत सार की व्याख्या भ्रमरगीतसार पद क्रमांक 1 व्याख्या आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं भ्रमरगीत सार के पद क्रमांक 1 की  सप्रसंग व्याख्या को लेकर जिसमें हम विभिन्न कठिन शब्दों के अर्थ भी जानेंगे। सबसे पहले शब्दार्थ को  जानते हैं फिर बात करेंगे भ्रमरगीत के संदर्भ और प्रसंग तथा व्याख्या की। चलिए शुरू करते हैं..   पहिले करि परनाम नंद सो समाचार सब दीजो।  औ वहां वृषभानु गोप सो जाय सकल सुधि लीजो।।  श्रीदाम आदिक सब ग्वालन मेरे हुतो भेंटियो।  सुख-सन्देस सुनाय हमारी गोपिन को दुख मेटियो।।  मंत्री एक बन बसत हमारो ताहि मिले सचु पाइयो।  सावधान है ...

औचित्य सिद्धांत की स्थापनाओं का वर्णन कीजिए।

  प्रश्न 15. औचित्य सिद्धांत की स्थापनाओं का वर्णन कीजिए।  औचित्य सिद्धांत की स्थापनाएं उत्तर-औचित्य शब्द का अर्थ है - उचित का भाव। औचित्य सिद्धांत के संस्थापक आचार्य क्षेमेन्द्र हैं। उन्होंन औचित्य की जो परिभाषा प्रस्तुत की है, उसका अर्थ इस प्रकार है-"जो वस्तु अथवा तत्व किसी के निश्चय ही अनुरूप हो, उसे आचार्यों ने उचित कहा है। उचित का भाव ही औचित्य है।" औचित्य को काव्य का तत्व स्वीकार करते हुए कहा है - "औचित्य रससिद्ध काव्य का स्थिर जीवन है ।"       आचार्य क्षेमेन्द्र ने यह भी कहा है कि औचित्य के बिना अलंकार भी गुणयुक्त नहीं हो सकते । स्त्री पुरुष का उदाहरण देते हुए औचित्य की बात निम्न प्रकार कही है - कंठे मेखलया नितम्बफलके तारेण हारेण वा,  पाणौ नूपुर बन्धनेन चरणे केयूर पाशेन वा। शौर्येण प्रणते रिषौ करुणया नामान्ति के हास्यताम्।  (गले में करधनी, नितम्ब पर लम्बा हार, हाथ में नूपुर और चरणों में नूपुर बांधने से कौन-सी नारी तथा प्रणाम करने वाले के प्रति शूरता, शत्रु पर करुणा से कौन-सा पुरुष हंसी का पात्र नहीं बनता । औचित्य के बिना अल...