Skip to main content

Current Affairs Questions 13 May 2024

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 13 मई 2024

current affairs questions

1. हाल ही में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया गया है ?

उत्तर - 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया।

★ भारत में प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन नवप्रवर्तकों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के योगदान को पहचानने और देश में वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह दिन पहली बार 1998 में पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण के उपलक्ष्य में स्थापित किया गया था। यह टेस्ट भारत की तकनीकी प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था, और इसने देश के लिए परमाणु हथियार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल करने का मार्ग प्रशस्त किया।

【May 2024 Important Days】

●01 May- अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस

●02 May- विश्व टूना दिवस

● 03 May- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय तेंदुआ दिवस

● 04 May- अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस, कोयला खनिक दिवस

● 05 May- विश्व हंसी दिवस, विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस

 ● 07 May- विश्व अस्थमा दिवस

● 08 May- विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस, विश्व थैलेसीमिया दिवस

● 10 May- अंतर्राष्ट्रीय अर्गानिया दिवस, वर्ल्ड ल्यूपस डे

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस


2. हाल ही में हवा से CO2 निकालने का दुनियां का सबसे बड़ा संयंत्र कहाँ खोला गया है ?

उत्तर - आइलैंड में CO2 निकालने का दुनिया का सबसे बड़ा संयंत्र खोला गया है।

नक्शे में आइसलैंड
नक्शे में आइसलैंड 


3. हाल ही में सोनाई रुपाई वन्यजीव अभ्यारण्य चर्चा में रहा है यह किस राज्य में है ?

उत्तर - सोनाई रुपाई वन्यजीव अभ्यारण्य चर्चा में रहा जो कि असम में है।

★ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने असम के मुख्य सचिव से सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य में निर्माण गतिविधियों की अनुमति देने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान करने की मांग की है। 1998 में स्थापित, अभयारण्य असम के सोनितपुर जिले में ग्रेट हिमालयन रेंज के निकट स्थित है। इसकी जलवायु उपोष्णकटिबंधीय है, जिसमें भारी बारिश और बुरही दिहिंग और नामचांग जैसी नदियों से बाढ़ आने का खतरा रहता है।

4. हाल ही में तनावपूर्ण संबंधों के बीच किस देश के विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत आये हैं ?

उत्तर - मालदीव

#अब मालदीव Current Affairs

◆ मालदीव भारत के साथ 'हाइड्रोग्राफिक सर्वे एग्रीमेंट' खत्म करेगा।

◆ भारत मालदीव में सैनिकों की जगह टेक्निकल स्टाफ भेजेगा।

◆ रिलायंस जियो ने मालदीव को हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ने से संबंधित कार्य पूरा किया।

◆ 'एशिया सर्किंग चैंपियनशिप' का आयोजन मालदीव में किया गया।

◆ कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव की 7वीं डिप्टी NSA बैठक मालदीव में आयोजित हुयी।

मालदीव विदेश मंत्री
मालदीव विदेश मंत्री


5. हाल ही में संगीत सिवन का निधन हुआ है वे कौन थे ?

उत्तर - फ़िल्म निर्माता

6. हाल ही में किस बैंक ने 'निष्क्रिय खाते' 01 जून 2024 को बंद करने की घोषणा की है ?

उत्तर - PNB

7. हाल ही में किसे इफको के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है ?

उत्तर - दिलीप संघानी

# New Appoint Current Affairs

◆ HDFC लाइफ ने अध्यक्ष के रूप में केकी मिस्त्री को नियुक्त किया है।

◆ संजय भल्ला ने भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ़ पर्सनल का पदभार संभाला है।

◆ सुबोध कुमार को आयुष मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया गया है।

◆ राकेश सिंह को Paytm मनी के CEO के रूप में नियुक्त किया गया है।

◆ कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का वाइस चीफ बनाया गया है।

◆ मौसमी चक्रवर्ती ने आकाशवाणी समाचार के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है।

◆ IVMA (Indian Vaccine Manufacturers Association) के नए अध्यक्ष कृष्णा एला बने हैं।

◆ दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है।

◆ रश्मिता झा को NTPC का CVO नियुक्त किया गया है।

8. हाल ही में कौनसा देश UN में सदस्य बनने के लिए क्वालीफाई हुआ है ?

उत्तर - फिलिस्तीन

◆ 10 मई को यूनाइटेड नेशंस (UN) में फिलीस्तीन ने सदस्य बनने के लिए क्वालिफाई कर लिया। ये प्रस्ताव अरब देशों की मांग पर लाया गया था। भारत ने फिलीस्तीन के पक्ष में वोट दिया।

◆ संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यीय देशों में से 143 ने फिलीस्तीन के पक्ष में, जबकि 9 ने इसके विरोध में वोटिंग की। इस वोटिंग से फिलीस्तीन UN का सदस्य नहीं बना है, बल्कि सदस्य बनने के लिए क्वालिफाई कर पाया।

9. हाल ही में MSDE ने ड्रोन दीदी योजना के लिए किसके साथ साझेदारी की है?

उत्तर - महिंद्रा

10. हाल ही में भारत की लोक कला और जनजातीय परंपराओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी 'स्वदेश' का आयोजन कहाँ किया गया है?

उत्तर - दुबई

11. हाल ही में किस देश की संसद ने कैदियों को सेना में शामिल होने की अनुमति देने वाला विधेयक पारित किया है ?

उत्तर - यूक्रेन

12. हाल ही में RBI ने किसे कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है ?

उत्तर - आर लक्ष्मी कंठ राव

R Laxmi Kanth Raw
R Laxmi Kanth Raw


13. हाल ही में किस देश ने संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड फॉर काउंटर टेररिज्म में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है ?

उत्तर - भारत

# भारत Current affairs

◆ भारत एशिया में सबसे अधिक विदेशी फंड का आकर्षण कर्ता बना है 

◆ दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक भारत बना है।

◆ भारत के वैज्ञानिकों ने केले के छिलके से इको वृंड ड्रेसिंग बनाई है।

◆ भारत की पहली 'महिला रोबोट व्योममित्र' अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी 'हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024' में भारतीय पासपोर्ट 85वें स्थान पर रहा।

◆ डेनमार्क ने भारत में हरित ईधन गठबंधन की शुरुआत की।

14. हाल ही में किसे वैश्विक कुश्ती संचालन संस्था UWW ने निलंबित किया है?

उत्तर - बजरंग पुनिया

@ विश्व कुश्ती संचालन संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यू डबल्यू डबल्यू) ने टोक्यो कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को 31 दिसंबर 2024 तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यू डबल्यू डबल्यू ने भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) द्वारा बजरंग पुनिया के निलंबन को इसका कारण बताया है। अनंतिम निलंबन के कारण पूनिया की 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भागीदारी खतरे में पड़ गई है।

15. हाल ही में भारत और भूटान के बीच पांचवीं संयुक्त सीमा शुल्क समूह की बैठक कहाँ आयोजित हुयी है ?

उत्तर - लद्दाख

आज के लिए इतना current affairs काफी है हमारे साथ बने रहें धन्यवाद !😊

पिछले दिनों के Current Affairs Gk देखने लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

General knowledge questions with answers

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 05 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 06 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 07 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 08 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 09 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 10 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 11 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 12 मई 2024

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

रंगमंच की दृष्टि से हयवदन नाटक की समीक्षा कीजिये।

1. रंगमंच की दृष्टि से हयवदन नाटक की समीक्षा कीजिये।  उत्तर - रंगमंच की दृष्टि से हयवदन नाटक की समीक्षा निम्न बिंदुओं के आधार पर किया गया है - कथावस्तु  पात्र एवं चरित्र-चित्रण  संवाद  देशकाल वातावरण  भाषा-शैली  उद्देश्य  अभिनेता  1. कथावस्तु - हयवदन नाटक की कथावस्तु रंगमंच की दृष्टि से बहुत ही सरल है लेकिन इसमें कई जगहों पर ऐसा दृश्य है जिसे रंगमंच पर दिखा पाना संभव नहीं है।  2. पात्र एवं चरित्र चित्रण - हयवदन नाटक में बहुत ही अच्छे तरिके से पात्रों को प्रस्तुत किया गया है प्रमुख पात्र हैं - हयवदन, भागवत, देवदत्त, कपिल, पद्मिनी आदि। हयवदन-अभिशप्त पात्र, देवदत्त, कपिल-नायक, पद्मिनी - नायिका है।  3. संवाद - हयवदन नाटक की संवाद योजना पात्रों के अनुकूल है बहुत ही स्पष्ट है किसी भी प्रकार की कमी नहीं है उसके वातावरण के अनुकूल है।  4. देशकाल एवं वातावरण - हयवदन नाटक में रंगमंच का चित्रण अर्थात वातावरण है जिसमें जंगल से भागता हुआ आदमी आता है और एक नगर के बारे में बताया गया है जहां पर नाटक चल रहा होता है।  5. भाषा-शैली - हयवदन नाटक रं...