Skip to main content

Current Affairs Questions 19 May 2024

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 19 मई 2024

current affairs questions

1. हाल ही में विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 2024 कब मनाया गया है ?

उत्तर - 18 मई

★ एड्स एक गंभीर बीमारी है जो सही इलाज के अभाव में जानलेवा भी हो सकती है। यह ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) के कारण होने वाली एक बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। ऐसे में इस बीमारी और इसके लिए वैक्सीन की महत्वता को उजागर करने के महत्व से हर साल 18 मई को वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे (World AIDS Vaccine Day 2024) मनाया जाता है।

【May 2024 Important Days】

● 01 May- अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस

● 02 May- विश्व टूना दिवस

● 03 May- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय तेंदुआ दिवस

● 04 May- अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस, कोयला खनिक दिवस

● 05 May- विश्व हंसी दिवस, विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस

 ● 07 May- विश्व अस्थमा दिवस

● 08 May- विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस, विश्व थैलेसीमिया दिवस

● 10 May- अंतर्राष्ट्रीय अर्गानिया दिवस, वर्ल्ड ल्यूपस डे

● 11 May- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, विश्व प्रवासी पक्षी दिवस

● 12 May- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, नेशनल डेंगू दिवस

●15 May-  अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस

● 16 May- इंटरनेशनल डे ऑफ़ लिविंग टूगेदर इन पीस, अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस, राष्ट्रीय डेंगू दिवस

● 17 May- विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस, विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, विश्व लुप्तप्राय प्रजाति दिवस

2. हाल ही में IIT दिल्ली कहाँ अपना पहला शैक्षिणिक सत्र 2024-25 शुरू करेगा ?

उत्तर - अबू धाबी

★ ईआईटी दिल्ली का पहला अंतरराष्ट्रीय परिसर अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना पहला शैक्षणिक सत्र, 2024-25 में शुरू करेगा। प्रारंभ में आईआईटी दिल्ली अबू धाबी परिसर स्नातक पाठ्यक्रमों की पेशकश करेगा। भारतीय शिक्षा क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने के केंद्र सरकार के प्रयास के तहत प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने भारत के बाहर दो परिसर स्थापित किए हैं। आईआईटी मद्रास ने ज़ांज़ीबार, तंजानिया में एक परिसर स्थापित किया है, जिसने पिछले साल अपना शैक्षणिक सत्र शुरू किया था तथा आईआईटी दिल्ली अबू धाबी इस साल से अपना शैक्षणिक सत्र शुरू करेगा।

3. हाल ही में आंद्रेज प्लेंकोविक कोकिस देश का फिरसे प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है ?

उत्तर - क्रोएशिया

【New appointed】

◆ इशाक डार पाकिस्तान के नए उप प्रधानमंत्री बने हैं।

◆ प्रबोवो सुबियांतो को इंडोनेशिया का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।

◆ शेख अहमद अब्दुल्ला अल अहमद अल सबा कुवैत के प्रधानमंत्री बने हैं।

◆ लौरेंस वोंग को सिंगापुर का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

◆ पीटर पेलेग्रिनी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।

◆ अब्देल फ़तेह अल सिसी मिस्र के तीसरी बार राष्ट्रपति बने हैं।

◆ जूडिथ सुमिनवा तुलुका कांगो की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त हुयीं हैं।

4. हाल ही में ONDC स्टार्टअप महोत्सव कहाँ आयोजित किया गया है ?

उत्तर - नई दिल्ली

5. हाल ही में भारत जिम्बाब्वे संयुक्त व्यापार समिति का तीसरा सत्र कहाँ आयोजित किया गया है ?

उत्तर - नई दिल्ली

6. हाल ही में कौन अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला दुनियां का पहला देश बन गया है ?

उत्तर - वेनेजुएला

7. हाल ही में किस देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर हो गया है ?

उत्तर - भारत

【Current Affairs India】

◆ भारत एशिया में सबसे अधिक विदेशी फंड का आकर्षण कर्ता बना है।

◆ दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक भारत बना है।

◆ भारत के वैज्ञानिकों ने केले के छिलके से इको वृंड ड्रेसिंग बनाई है। 

◆ भारत की पहली 'महिला रोबोट व्योममित्र' अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी।

◆ 'हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024' में भारतीय पासपोर्ट 85वें स्थान पर रहा।

◆ डेनमार्क ने भारत में हरित ईंधन गठबंधन की शुरुआत की।

8. हाल ही में एलोर्डा कप 2024 में निखत जरीन ने कौनसा पदक जीता है ?

उत्तर - स्वर्ण पदक

निखत जरीन
निखत जरीन


#18 मई को भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने एलोर्डा कप 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। निखत ने मुक्केबाजी स्पर्धा में महिलाओं के 52 किलोग्राम में हिस्सा लिया था।

निखत ने कजाकिस्तान की जजीरा उराकबायेवा को 5-0 से हराया।

9. हाल ही में भारत जिम्बाब्वे संयुक्त व्यापार समिति का तीसरा सत्र कहाँ आयोजित किया गया है ?

उत्तर - नई दिल्ली

11. हाल ही में किस देश ने 10 वर्षीय ब्लू रेजीडेंसी वीजा लांच किया है ?

उत्तर - UAE

◆ संयुक्त अरब अमीरात ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पर्यावरण की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों के लिए स्पेशल 10 वर्षीय 'ब्लू रेजीडेंसी' वीजा सुविधा लॉन्च किया है। 'ब्लू रेजीडेंसी' वीजा सुविधा लॉन्च करने की घोषणा यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कैबिनेट बैठक के दौरान की है।

◆ शेख मोहम्मद ने घोषणा करते हुए कहा है, कि "यूएई राष्ट्रपति के आदेश पर 10 सालों के लिए ब्लू रेजीडेंसी वीजा सुविधा की घोषणा की गई है और ये वीजा उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशआ में महत्वपूर्ण काम किया है और असाधारण योगदान दिया है। चाहे वो क्षेत्र समुद्री जीवन, भूमि-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र, वायु गुणवत्ता, स्थिरता प्रौद्योगिकियों, परिपत्र अर्थव्यवस्था, या फिर इससे संबंधित कोई और क्षेत्र हों।

12. हाल ही में किस राज्य का एकमात्र रामसर स्थल कांवर झील अपने अस्तित्व की चुनौती का सामना कर रहा है ?

उत्तर - बिहार

【Bihar Current Affairs】

◆ बिहार में तीन दिवसीय 'नागी पक्षी महोत्सव' शुरू हुआ।

◆ नंद किशोर यादव को बिहार की विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

◆ देश का पहला तांबे के आवरण वाला 'बापू टावर' पटना के गर्दनीबाग में बनाया गया।

◆ COP-28 में बिहार को नवीकरण प्रयासों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिला।

13. हाल ही में फ़ोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई वाले एथलीट की लिस्ट में कौन शीर्ष पर रहे हैं ?

उत्तर - क्रिस्टियानो रोनाल्डो 

14. हाल ही में आपराधिक न्याय प्रशासन पर सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ है ?

उत्तर - गुवाहाटी।

★ केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने असम सरकार के सहयोग से 18-19 मई 2024 को गुवाहाटी, असम में दो दिवसीय सम्मेलन 'आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ' का आयोजन किया है। ब्रिटिश काल के आपराधिक कानून को निरस्त करने और देश में आपराधिक न्याय प्रणाली से संबंधित नए कानून के अधिनियमन में सरकार द्वारा किए गए हालिया बदलावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया था।

14. हाल ही में फीफा वुमेंस वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी कौन करेगा ?

उत्तर - ब्राजील

15. हाल ही में किस देश ने आर्टिमिस-3 मिशन की फील्ड टेस्टिंग शुरू की है ?

उत्तर - अमेरिका

◆ 17 मई को अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आर्टेमिस-3 मिशन के लिए अमेरिकी राज्य एरिजोना की वोल्कैनो फील्ड में सिमुलेशन टेस्टिंग (किसी प्रक्रिया की नकल करना) शुरू की। यहां एस्ट्रोनॉट्स मूनवॉक की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

◆ नासा 50 साल बाद चांद पर एस्ट्रोनॉट्स को भेजने वाली है।

◆ आर्टेमिस-3 मिशन के तहत सितंबर 2026 में 2 एस्ट्रोनॉट्स चांद पर उतरेंगे।

16. हाल ही में संजीव जैन किस कंपनी के नए COO बने हैं ?

उत्तर - WIPRO

आज के लिए इतना current affairs काफी है हमारे साथ बने रहें धन्यवाद !😊

पिछले दिनों के Current Affairs Gk देखने लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

General knowledge questions with answers

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 05 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 06 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 07 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 08 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 09 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 10 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 11 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 12 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 13 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 14 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 15 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 16 मई 2024

■ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 17 मई 2024

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 18 मई 2024

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

रंगमंच की दृष्टि से हयवदन नाटक की समीक्षा कीजिये।

1. रंगमंच की दृष्टि से हयवदन नाटक की समीक्षा कीजिये।  उत्तर - रंगमंच की दृष्टि से हयवदन नाटक की समीक्षा निम्न बिंदुओं के आधार पर किया गया है - कथावस्तु  पात्र एवं चरित्र-चित्रण  संवाद  देशकाल वातावरण  भाषा-शैली  उद्देश्य  अभिनेता  1. कथावस्तु - हयवदन नाटक की कथावस्तु रंगमंच की दृष्टि से बहुत ही सरल है लेकिन इसमें कई जगहों पर ऐसा दृश्य है जिसे रंगमंच पर दिखा पाना संभव नहीं है।  2. पात्र एवं चरित्र चित्रण - हयवदन नाटक में बहुत ही अच्छे तरिके से पात्रों को प्रस्तुत किया गया है प्रमुख पात्र हैं - हयवदन, भागवत, देवदत्त, कपिल, पद्मिनी आदि। हयवदन-अभिशप्त पात्र, देवदत्त, कपिल-नायक, पद्मिनी - नायिका है।  3. संवाद - हयवदन नाटक की संवाद योजना पात्रों के अनुकूल है बहुत ही स्पष्ट है किसी भी प्रकार की कमी नहीं है उसके वातावरण के अनुकूल है।  4. देशकाल एवं वातावरण - हयवदन नाटक में रंगमंच का चित्रण अर्थात वातावरण है जिसमें जंगल से भागता हुआ आदमी आता है और एक नगर के बारे में बताया गया है जहां पर नाटक चल रहा होता है।  5. भाषा-शैली - हयवदन नाटक रं...