Skip to main content

छत्तीसगढ़ी भाषा का विकास एवं इतिहास - chhattisgarh language in hindi

साथियों आप सभी का स्वागत है मेरे इस ब्लॉग पर आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ छत्तीसगढ़ी व्याकरण से जुड़ा एक और टॉपिक जो की छत्तीसगढ़ के भाषा साहित्य के विकास को बताता है। छत्तीसगढ़ी साहित्य का इतिहास pdf  डाउनलोड करने के लिए पोस्ट के नीचे लिंक दिया गया है। 

इस टॉपिक में मैंने ये बताने का प्रयास किया है की छत्तीसगढ़ के भाषा का साहित्य का इतिहास एवं विकास किस प्रकार हुआ है। सामान्य भाषा में कहूँ तो इसका साहित्य के क्षेत्र में इसका विकास कैसे हुआ इसके बारे में यहां पर बताया है। 

छत्तीसगढ़ी भाषा के उद्भव एवं विकास के बारे में मैंने अपने पिछले पोस्ट में बताया था इसके साथ ही मैंने एक और पोस्ट लिखा था जिसमें  छत्तीसगढ़ में बोली जाने वाली बोलियों के बारे में बताया था। तो चलिए शुरू करता हूँ आज का  टॉपिक -

chhattisgarhi bhasha ka vikas ewam itihas
Chhattisgarhi Bhasha ka Vikas Itihas


छत्तीसगढ़ी साहित्य का इतिहास

छत्तीसगढ़ में भाषा का विकास इसा पूर्व छठी शताब्दी से माना जाता है क्योकि मागधी प्राकृत भाषा पूर्वी दिशा में और शौरसेनी प्राकृत के शिलालेख उत्तर-पश्चिम दिशा में मिलते हैं। 

इन भाषाओं के मिलने से एक और मगधी भाषा का जन्म हुआ जिसे अर्धमागधी भाषा कहा जाता है और अर्धमागधी भाषा से ही वर्तमान छत्तीसगढ़ी भाषा का विकास हुआ है। 

छत्तीसगढ़ी भाषा पर आदिवासियों के द्वारा बोली जाने वाली बोलियों के अलवा निम्न जातियों का भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ा वे जातियां हैं- गोंडी, उड़िया और मराठी। छत्तीसगढ़ी भाषा में साहित्य की रचना लगभग 1000 वर्ष से प्रारम्भ हो चुकी थी 

छत्तीसगढ़ी साहित्य की विकास यात्रा

जिसे डॉक्टर नरेंद्र देव वर्मा ने कालकर्मों में निम्नानुसार विभाजित किया है

(1.) गाथा युग - ( संवत 1000 से 1500 )
(2.) भक्ति युग   ( संवत 1500 से 1900 )
(3.) आधुनिक युग   ( संवत 1900 से वर्तमान तक )

1. गाथा युग 

संवत 1000 से 1500 तक छ. ग. में विभिन्न गाथाओं की रचना हुई। ये गाथाएं प्रेम व वीरता के भाव से परिपूर्ण रही है। इन यह गाथा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और यह लिपीब्ध परम्परा नहीं थी बल्कि मौखिक परम्परा थी और और यह आधुनिक युग में लिपिबद्ध किया गया। 

छत्तीसगढ़ की प्राचीन गाथाओं को देखा जाये तो इन ग्रन्थों में केवला रानी . अहिमन रानी, रेवा रानी और वीर राजा वीर सिंह की गाथाये प्रमुख हैं। 

छत्तीसगढ़ की प्रमुख गाथाओं जिनको दो भागों में बांटा गया है पौराणिक और धार्मिक कथाओं में फूलबासन और पण्डवानी आते हैं।

फुलबासन में सीता और लक्ष्मण की गाथा है, जिसमें सीता लक्ष्मण को स्वप्न में देखे गए फुलबासन नामक फ़ूल को लाने का अनुरोध करती है और लक्ष्मण कठिनाईयों को सहते हुए इस कार्य को करता है।

पण्डवानी में द्रौपदी के जरिये हस्तालिका या तीजा के अवसर पर छत्तीसगढ़ की नारी के मायके जाने की इच्छा को निरूपित करती है। अर्जुन द्रौपती को मायके पहुचाने जाते है तो मार्ग में उन्हें बंदी बना लिया जाता है। इस प्रकार से इसका विकास होता जा रहा है धीरे धीरे।

छत्तीसगढ़ी साहित्य की विशेषताएँ 

  1.  प्रेम प्रधान, नारी प्रधान, और वीर गाथा का वर्णन इस काल में देखने को मिलता है।
  2. इस काल की गाथाओं को प्रबन्ध शैली में रखा गया है।
  3. आदिकालीन की गाथाये नारी प्रधान एवं नारी जीवन के असहाय दुखपूर्ण क्षणों को विशेष महत्व देती है।
  4. तन्त्र-मन्त्र और पारलौकिक शक्तियों का विस्तृत वर्णन इस आदिवासी काल में किया गया है।
  5. धार्मिक एवम् पौराणिक गाथाओं के मध्य से लोक जीवन की मैलिक इच्छाओं का वर्णन किया गया है।

2. भक्ति युग - संवत 1800 से 1900 तक 

इस दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा में हिंदी भाषा के ही समान भक्ती तथा मुस्लिम आक्रमण को दर्शाने वाली रचनाओं की रखना हुई। क्योकि इस समय भारत के समान ही यहां की भी स्थिती ऐसे ही राजनीतिक दृष्टी से उलट फेर होता रहा। 

मध्य युग की वीर गाथाओं में फुलकुंवर देवी गाथा और कल्याण साय की वीरगाथा प्रमुख है। इसके अतिरिक्त गोपल्ला गीत, रायसिंह के पावरा, धोलामारू और नगेसर कइना के नाम से छोटी गाथाये भी लिखी गयी थी। साथ ही इस दौर में लोरिक चन्दा व सरवन गीत के नाम से गाथाओं की रचना हुई।

मध्यकालीन साहित्य की विशेषताएँ 

  1. प्रमुख गाथाएं वीर रस एवं श्रृंगार रस से ओतप्रोत हुआ करती थीं।
  2. फुलकुंवर की गाथाओं में मुसलमानों से वीरंगना फुलकुँवर के युध्द का चित्रण किया गया है।
  3. इस काल की एक और विशेषता कबीर पंथी की स्थापना रही है।
  4. इस काल में भक्ति आंदोलन की धारा प्रवाहित हुई, जिससे भक्तिपरक साहित्य का सृजन हुआ।
  5. इस युग में धार्मिक एवं सामाजिक गीत धारा शुभारम्भ कबीर प्रभावित आंचलिक सम्प्रदायों एवं पन्थों के माध्यम से होता है।

छत्तीसगढ़ी साहित्य एवं साहित्यकार

1. सन्त धर्मदास - पहले गवन पिया लवले, सुतली मैं रहली अपना, कते हे दूर गुरु फुलवाड़ी। 

2. गोपाल मिश्र - कलचुरी वंशीय राजा राजसिंह के दरबारी कवि रहे थे। रचनाएं  -  खूब तमाशा, सुदामा चरित्र, भक्ति चिंतामणि, रातप्रताप (अधूरी), रतनपुर माहात्म्य। 

3. माखन मिश्र - गोपाल मिश्र के मित्र के पुत्र थे। गोपाल मिश्र की अधूरी काव्य ' रामप्रताप ' को पूरा किया।

4. बाबू रेवाराम - छत्तीसगढ़ी में भजनों की रचना गीता माधव, गंगा लहरी, सार रामायण, दीपिका, ब्रम्ह स्त्रोत,
विक्रम विलास, रत्न परीक्षा आदि। 

5. प्रह्लाद दुबे - इनकी रचना में छत्तीसगढ़ी का प्राजरीतिक स्वरूप अभिव्यक्त हुआ है। ये सारंगढ़ निवासी और इनकी रचना जय चन्द्रिका है।

3. आधुनिक छत्तीसगढ़ी साहित्य  1900 से अब तक 

हिंदी के आधुनिक काल के साहित्य की ही तरह छतीसगढ़ी में भी आधुनिक काल में काव्य साहित्य गध , साहित्य , उपन्यास, कहानी , निबन्ध, नाटक आदि का सम्यक विकास हुआ।

छत्तीसगढ़ी काव्य साहित्य के उद्भव एवं विकास 

छत्तीसगढ़ी काव्य, छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य की संस्कृति व हिंदी के शिष्ट काव्य की सभ्यता का समन्वित स्वरूप है। छत्तीसगढ़ी शिष्ट साहित्य का प्रारम्भ 20 वीं शताब्दी से माना जाता है। 

यद्धपि छत्तीसगढ़ी के प्रथम प्रमाणित कवी को लेकर समिक्षोंको में मतभेद है तथापि छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य की परम्परा को अलग कर दिया जाये तो छत्तीसगढ़ी - कविता का इतिहास सौ वर्षों से अधिक का नहीं है।

छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रथम कवि कौन हैं इसके मनांतर विभिन्न प्रकार मतभेद हैं विदद्वानों और समालोचकों के बीच जो की इस प्रकार है

श्री हेमनाथ के अनुसार - उन्होंने कबीरदास के शिष्य धर्मदास को कहा है जिसका ( खण्डन- डॉ. विनय पाठक द्वारा किया गया। 

डॉ. नरेंद्र देव वर्मा - पं. सुंदरलाल शर्मा को  रचना -  दानलीला , प्रह्लाद चरित्र, करुणा पच्चीसी, सतनामी , भजन माला आदि। 

श्री नन्दकिशोर तिवारी - पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय को ( छत्तीसगढ़ी कविता के लिए 

डॉ. विनय कुमार पाठक  - नरसिंह दास वैष्णव को शिवायन ( 1904 ) की रचना के लिए।

इस आधार पर डॉ. विनय एवं अधिकांश छत्तीसगढ़ी और इसके रचनाकार नरसिंह दास को छत्तीसगढ़ी का प्रथम कवि मानते हैं। 

छत्तीसगढ़ी काव्य साहित्य को तीन कालों में विभाजित किया जा सकता है
  1. शैशव काल - ( सन 1900 - 1925 तक ) प्रमुख काव्य साहित्यकार - पं. सुंदरलाल शर्मा, नरसिंह दास वैष्णव, लोचन प्रसाद पाण्डेय , शुकलाल पाण्डेय आदि।
  2. छत्तीसगढ़ी साहित्य का विकास काल - ( 1925 - 1950 तक ) इस काल के अंतर्गत- प्यारेलाल गुप्त, द्वारिका प्रसाद तिवारी 'वीप्र' आदि आते हैं।
  3. छत्तीसगढ़ी साहित्य का प्रगति प्रयोगवादी युग - ( 1950 से अब तक )

इस काल के अंतर्गत- कुंजबिहारी चौबे, हेमनाथ यदु , हरी ठाकुर , विनय कुमार पाठक आदि आते हैं। हिंदी के आधुनिक काल की ही तरह छत्तीसगढ़ी में भी आधुनिक काल में कव्य साहित्य व गद्य साहित्य का सम्यक विकास हुआ।   

छत्तीसगढ़ी साहित्य का इतिहास pdf

Dowload pdf  



Related Post


Comments

❤️ Loved by my viewer's

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल   अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। Img by Khilawan पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल ) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-त...

श्रव्य माध्यम क्या है?

1. श्रव्य माध्यम क्या है? उत्तर :                 सुनने के लिए जिस भी माध्यम का उपयोग किया जाता है उसे श्रव्य माध्यम कहते हैं।  श्रव्य माध्यम के द्वारा इच्छित सूचना, समाचार केवल ध्वनि के रूप में व्यापक जन-समूह तक प्रसारित किया जाता है।  रेडियो एक सर्वश्रेष्ठ श्रव्य माध्यम है।  SHRAWYA MADHYAM KHILAWAN और अधिक गहराई में जाने... श्रव्य माध्यम क्या है? परिभाषा, प्रमुख विशेषताएँ एवं उदाहरण (Audio Media in Hindi) श्रव्य माध्यम (Audio Media) संचार का वह साधन है जिसमें संदेश, सूचना, ज्ञान या मनोरंजन को केवल ध्वनि (आवाज़) के द्वारा प्रेषित और ग्रहण किया जाता है। इसमें दृश्य (चित्र या वीडियो) नहीं होते; श्रोता केवल सुनकर ही अर्थ और भाव को समझता है। श्रव्य माध्यम की प्रमुख विशेषताएँ ध्वनि और वाणी की प्रधानता: इसमें संवाद, संगीत, पार्श्व ध्वनि (Sound Effects) और उच्चारण का सबसे अधिक महत्व होता है। कल्पनाशक्ति का विकास: दृश्य न होने के कारण श्रोता अपनी कल्पनाशक्ति से मानसिक चित्र बनाता है। सुलभ और सस्ता: दृश्य माध्यमों (जै...

छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य - chhattisgarhi vyakaran

Chhattisgarhi bhasha aur sahitya छत्तीसगढ़ी व्याकरण के भाषा और साहित्य के अंतर्गत हम पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ी साहित्य का इतिहास, छत्तीसगढ़ी नाट्य साहित्य, छत्तीसगढ़ी साहित्य एवं साहित्यकार, छत्तीसगढ़ी उपन्यास, उपन्यासकार और उपन्यास के नाम, छत्तीसगढ़ी कहानी के बारे संक्षिप्त और सारगर्भित जानकारी... छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य - Chhattisgarhi Language and Literature छत्तीसगढ़ी साहित्य का इतिहास - छत्तीसगढ़ी गद्य की तुलना में छत्तीसगढ़ी गद्य लेखन की परम्परा अधिक प्राचीन है और विकसित भी। हमें गद्य की जानकारी दन्तेवाड़ा शिलालेख ( 1703 ई. ), कलचुरी शिलालेख ( 1724 ई. ) एवं 1890 ई. में प्रकाशित हीरालाल कावयोपाध्याय के छत्तीसगढ़ी बोली व्याकरण में छत्तीसगढ़ी गद्य का उन्मेष अनेक विद्वानों ने स्वीकार किया है।  जबकि विनय कुमार पाठक सन 1724 के कलचुरियों के अंतिम नरेश राजा अमरसिंह के आरंग शिलालेख को छत्तीसगढ़ी गद्य का सर्वप्रथम स्वरूप निर्दिष्ट करते हैं। तथापि हम उपरोक्त साक्ष्यों के आधार पर कह सकते हैं की छत्तीसगढ़ी का गद्य , पद्य की तुलना में अल्प परिणाम में है। छत्तीसग...

Popular posts from this blog

श्रव्य माध्यम क्या है?

1. श्रव्य माध्यम क्या है? उत्तर :                 सुनने के लिए जिस भी माध्यम का उपयोग किया जाता है उसे श्रव्य माध्यम कहते हैं।  श्रव्य माध्यम के द्वारा इच्छित सूचना, समाचार केवल ध्वनि के रूप में व्यापक जन-समूह तक प्रसारित किया जाता है।  रेडियो एक सर्वश्रेष्ठ श्रव्य माध्यम है।  SHRAWYA MADHYAM KHILAWAN और अधिक गहराई में जाने... श्रव्य माध्यम क्या है? परिभाषा, प्रमुख विशेषताएँ एवं उदाहरण (Audio Media in Hindi) श्रव्य माध्यम (Audio Media) संचार का वह साधन है जिसमें संदेश, सूचना, ज्ञान या मनोरंजन को केवल ध्वनि (आवाज़) के द्वारा प्रेषित और ग्रहण किया जाता है। इसमें दृश्य (चित्र या वीडियो) नहीं होते; श्रोता केवल सुनकर ही अर्थ और भाव को समझता है। श्रव्य माध्यम की प्रमुख विशेषताएँ ध्वनि और वाणी की प्रधानता: इसमें संवाद, संगीत, पार्श्व ध्वनि (Sound Effects) और उच्चारण का सबसे अधिक महत्व होता है। कल्पनाशक्ति का विकास: दृश्य न होने के कारण श्रोता अपनी कल्पनाशक्ति से मानसिक चित्र बनाता है। सुलभ और सस्ता: दृश्य माध्यमों (जै...

रेडियो नाटक : Radio Natak

रेडियो नाटक रेडियो नाटक के बारे में विस्तार से जानने से पहले आइए जान लेते हैं,... रेडियो नाटक क्या है in Hindi? इस प्रश्न के बारे में - रेडियो नाटक क्या है in Hindi? रेडियो एक  दूरभाष यंत्र  है जिस यंत्र के माध्यम से कोई भी सन्देश को आवाज के रूप में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाया जाता है। नाटक  दृश्य माध्यम  में प्रस्तुत किया जाता है लेकिन इसमें  श्रव्य माध्यम  (shravya madhyam)में प्रस्तुत किया जाता है। रेडियो द्वारा प्रचार या किसी संदेश के लिए जो नाटक लिखे जाते हैं उसे रेडियो  नाटक  कहते हैं। यह दृश्य नहीं होता, श्रव्य होता है।  एक तरह से यह अंधेरे का ही नाटक होता है। अदृश्य अंधकार ही इसका  रंगमंच  है। दर्शक नाटक देख नहीं सकता, लेकिन सुन सकता है।  पर नाटक सुनकर एक मानसी की बिम्ब अवश्य बनता है। मन की आंख सब कुछ देख लेती है। चांदनी का दृश्य उपस्थित होने पर जैसी चांदनी देखी है वैसी ही चांदनी कल्पना में दिखाई पड़ती है। क्योंकि यह श्रव्य है इसलिए रेडियो नाटक की कुछ सीमाएं भी है। नाट्यशाला में प्रस्तुत होने वा...

विभिन्न जनसंचार माध्यमों का स्वरूप - मुद्रण, श्रव्य, दृश्य-श्रव्य, इंटरनेट

* विभिन्न जनसंचार माध्यमों का स्वरूप - मुद्रण, श्रव्य, दृश्य-श्रव्य, इंटरनेट कोई सूचना, विचार या भाव दूसरों तक पहुँचाना, अपने अनुभव को दूसरों के साथ बांटना, संचार कहलाता है। मानव सभ्यता के विकास में संचार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मनुष्य संचार की विभिन्न स्थितियों को पार करता हुआ, आज संचार के अत्याधुनिक चरण में पहुंच गया है।  जन संचार प्रक्रिया के 'माध्यम' (मीडिया) की भूमिका महत्वपूर्ण है। हम देश-विदेश की जानकारी पाने के लिए कई तरह के संचार यंत्रों या उपकरणों का सहारा लेते हैं। जैसे प्रेस (समाचार-पत्र) रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल फोन आदि। इन जनसंचार के यंत्रों, उपकरणों द्वारा एक साथ बहुत सारे लोग एक जैसी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। इन संचार यंत्रों या उपकरणों आदि को ही संचार माध्यम या जनसंचार माध्यम कहते हैं। कई बार संक्षेप में इन्हें केवल मीडिया (Media) कह दिया जाता है, लेकिन मीडिया कहने में प्रायः समाचार-पत्र, रेडियो , टेलीविजन ही सम्मिलित होते हैं। जबकि जनसंचार माध्यम इनके अतिरिक्त और भी है जैसे - फिल्म, टेपरिकार्डर, वीडियो, वी.सी.डी., कम्प्यूटर, इंटरनेट, पेजर, टेलीफोन आद...

जनसंचार : प्रौद्योगिकी एवं चुनौतियाँ

जनसंचार : प्रौद्योगिकी एवं चुनौतियाँ  jansanchar praudyogiki avn chunautiyan 'जनसंचार' एक परिभाषिक शब्द है, जिसका प्रयोग 'मास मिडिया' या 'मिडिया' के लिए किया जाता है। 'जनसंचार' (Communication) संचार का व्यापक स्तर है। संचार में 'जन' शब्द जुड़कर जनसंचार शब्द बना है, जिसका व्यापक अर्थ हम आगे स्पष्ट करेंगे।  संचार का अर्थ - शाब्दिक दृष्टि से विचार करें तो संचार एक तकनीकी शब्द है जो अंग्रेजी के क्म्युनिकेशन (Communication) शब्द का हिंदी रूपांतरण है। संस्कृत के चर धातु से 'संचार' शब्द निर्मित हुआ है। चर धातु का अर्थ है चलना। संचार का सामान्य अर्थ किसी बात को आगे बढ़ाना, चलाना या फैलाना है।  जब हम संचार शब्द का प्रयोग कम्युनिकेशन के विशिष्ठ अर्थ में करते हैं, तब यह एक परिभाषिक शब्द बन जाता है। परिभाषिक शब्द बन जाने से उसका अर्थ सिमित हो जाता है। अंग्रेजी के कम्युनिकेशन शब्द का अर्थ है समूह, या मनुष्य का एक दूसरे के साथ संबंध, भाई चारा, मैत्रीभाव, सहभागिता आदि। यानी मनुष्यों का परस्पर व्यवहार सम्पर्क, आदान-प्रदान।  'संचारण' क्रिया शब्द से ...