* विभिन्न जनसंचार माध्यमों का स्वरूप - मुद्रण, श्रव्य, दृश्य-श्रव्य, इंटरनेट कोई सूचना, विचार या भाव दूसरों तक पहुँचाना, अपने अनुभव को दूसरों के साथ बांटना, संचार कहलाता है। मानव सभ्यता के विकास में संचार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मनुष्य संचार की विभिन्न स्थितियों को पार करता हुआ, आज संचार के अत्याधुनिक चरण में पहुंच गया है। जन संचार प्रक्रिया के 'माध्यम' (मीडिया) की भूमिका महत्वपूर्ण है। हम देश-विदेश की जानकारी पाने के लिए कई तरह के संचार यंत्रों या उपकरणों का सहारा लेते हैं। जैसे प्रेस (समाचार-पत्र) रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल फोन आदि। इन जनसंचार के यंत्रों, उपकरणों द्वारा एक साथ बहुत सारे लोग एक जैसी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। इन संचार यंत्रों या उपकरणों आदि को ही संचार माध्यम या जनसंचार माध्यम कहते हैं। कई बार संक्षेप में इन्हें केवल मीडिया (Media) कह दिया जाता है, लेकिन मीडिया कहने में प्रायः समाचार-पत्र, रेडियो , टेलीविजन ही सम्मिलित होते हैं। जबकि जनसंचार माध्यम इनके अतिरिक्त और भी है जैसे - फिल्म, टेपरिकार्डर, वीडियो, वी.सी.डी., कम्प्यूटर, इंटरनेट, पेजर, टेलीफोन आद...
Comments