Skip to main content

सर्वनाम के प्रश्न - Sarvanam ke prashna uttar Hindi Grammar

 13.1  सर्वनाम के प्रश्न : Pronoun Q&A

दोस्तों पिछले पोस्ट में हमने जाना था सर्वनाम के बारे में इस पोस्ट में हम सर्वनाम के प्रश्न उत्तर के बारे में जानेंगे जो की ज्यादातर पूछे जाते हैं। किसी भी स्कुल वाली परीक्षाओं में, कम्पीटिशन परीक्षाओं में यदि आप कम्पीटिशन परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं तो ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें। 

ताकि जो हम समान्य ज्ञान GK IN HINDI से रिलेटेड जानकारी शेयर करते हैं आपको हमेशा मिलती रहे। 

सर्वनाम प्रश्न Sarvnam ke Prashna uttar

(A.) सर्वनाम के प्रश्न 

1. सर्वनाम किन शब्दों के स्थान पर प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- सर्वनाम संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयोग किया जाता है। 

2. 'श्रोता' के लिए किस सर्वनाम का प्रयोग होता है?
उत्तर- श्रोता के लिए पुरुषवाचक सर्वनाम के तीसरे प्रकार उत्तम पुरुष का प्रयोग किया जाता है।

(B.) सर्वनाम के दो से तीन वाक्य वाले प्रश्न उत्तर

1. सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - ऐसे शब्द जिनका प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है उन्हें सर्वनाम कहते हैं।

2. सर्वनाम की परिभाषा लिखें? - sarvanam ki paribhasha
उत्तर - जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं। 

3. अनिश्चयवाचक तथा निश्चयवाचक सर्वनाम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - अनिश्चयवाचक सर्वनाम से तात्पर्य ऐसे शब्दों से है जिनका प्रयोग अनिश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध कराने के लिए प्रयोग किया जाता है। 
तथा निश्चयवाचक सर्वनाम वे सर्वनाम शब्द जो किसी पास या दूर की वस्तु की ओर संकेत करते हैं और उसका निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है। 

(C) सर्वनाम रिक्त स्थान भरो 

1. संज्ञा के स्थान पर जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे.........कहते हैं। 
उत्तर- सर्वनाम। 

2. वे सर्वनाम शब्द, जो किसी दूर या पास की वस्तुओं की ओर संकेत करते हैं, वह..........कहलाते हैं। 
उत्तर - निश्चयवाचक सर्वनाम। 

3. वाक्य में प्रयुक्त किए गए दूसरे संज्ञा या सर्वनामों के साथ सम्बन्ध करने के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है उन्हें.............कहते हैं। 
उत्तर - सम्बन्धवाचक सर्वनाम। 

4. जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उन्हें ........... कहते हैं। 
उत्तर- प्रश्नवाचक सर्वनाम। 

5. पुरुषवाचक सर्वनाम के..........भेद होते हैं।
उत्तर- तीन। 

(D) सर्वनामों से वाक्य बनाइये-

1. उसमें - 
उसमें अब वो बात नहीं रही जो पहले हुआ करती थी। 

2. इसका - 
यहाँ किसी का इसका उसका नही चलता। 

3. तुझे - 
अगर तुझे यकीन नही तो पूछ खिलावन से। 

4. किन्होंने - 
आज जब मुझे बदनामी मिली किन्होंने मेरा साथ नही दिया। 

5. जिसमें - 
दरिया जिसमें पानी न हो काहे का दरिया भई। 

(E) निम्नलिखित वाक्यों में सर्वनाम शब्दों के नीचे रेखा खींचिए। 

1. तुमने क्या खाया?
उत्तर- तुमने। 

2. मैं कुछ देर में घर आ जाऊँगा। 
उत्तर- मैं। 

3. उसने रमन की ओर देखा। 
उत्तर- उसने। 

4. उस पर विश्वास मत करो। 
उतर - उस। 

5. तुम्हें किसी ने पत्थर मार दिया। 
उत्तर - तुम्हें, किसी। 

(F) सर्वनाम के वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. संज्ञा के स्थान पर जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे क्या कहते हैं?
अ.) विशेषण
ब.) सर्वनाम
स.) क्रिया
उत्तर - ब.) सर्वनाम। 

2. सर्वनाम के कितने भेद होते हैं? Sarvnam ke kitne bhed hote hai , sarvnam ke bhed 
अ.) तीन 
ब.) छः
स.) चार
उत्तर - ब.) छः 

3. पुरुषवाचक सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं? sarvanam ke prakar 
अ.) दो
ब.) तीन
स.) पाँच 
उत्तर- ब.) तीन

4. जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग स्वयं के लिए किया जाता है, उसे कौन-सा सर्वनाम कहते हैं?
अ.) सम्बन्धवाचक 
ब.) निजवाचक 
स.) प्रश्नवाचक
उत्तर - ब.) निजवाचक। 

आपका बहुत बहुत धन्यवाद! 

अपने प्रश्नों को बॉक्स में लिखो मैं कोशिश करूँगा रिप्लाई करने का। 

<<Previous post: 13. सर्वनाम (Pronoun)

Next post: 14. विशेषण (Adjective)>>

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

किस कवि को 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है और क्यों?

22. किस कवि को 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है और क्यों? उत्तर - विद्यापति जिनका जन्म उत्तरी बिहार के मिथिला क्षेत्र के वर्तमान मधुबनी जिला के विस्फी गाँव में हुआ था। यह ब्राम्हण परिवार से थे। इन्हें मैथिल कोकिल के नाम से भी जाना जाता है और इन्हें 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है, क्योंकि उनकी पदावली पर जयदेव रचित गीतगोविन्द का प्रभाव है।  जयदेव रचित गीतगोविन्द श्री मद भागवत के बाद दूसरी सबसे बड़ी राधा कृष्ण का वणर्न करने वाली रचना है। इन्ही की रचना का प्रभाव इनके रचना पर है इस वजह से यह अभिनव अर्थात नए जयदेव के रूप में आज भी जाने जाते हैं।  Kis kavi ko 'abhinav jaydev' kaha jata hai aur kyon? प्राचीन एवं मध्यकालीन काव्य इकाई-1. चन्दबरदायी : पृथ्वीराज रासो (पद्मावती समय) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न आदिकाल के अधिकांश युद्धों का कारण क्या था? पद्मावती समय का नामकरण किस आधार पर किया गया है? पद्मावती समय में किन भाषाओं की अभिसन्धि देखने को मिलती है? 'पद्मावती समय' 'पृथ्वीराज रासो' का कौन-सा समय रहा है? 'पद्मावती समय' का उद्देश्य क्या है? 'पद्मावती समय' क...