Skip to main content

UGC Hindi Syllabus | Hindi net syllabus

UGC HINDI SYLLABUS

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग में आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं UGC HINDI PAPER के सिलेबस को चलिए शुरू करते हैं यह अपडेटेड सिलेबस है तो कृपया निःसंकोच होकर पढ़ाई करें।


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग 

नेट-ब्यूरो 

विषय - हिंदी 

Code No. 20

पाठ्यक्रम 

इकाई - I

हिंदी भाषा और उसका विकास। 

हिंदी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि : प्राचीन भारतीय आर्य भाषाएँ, मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषाएँ - पालि, प्राकृत - शौरसेनी, अर्द्धमागधी, मागधी, अपभ्रंश और उनकी विशेषताएँ, अपभ्रंश अवहट्ठ, और पुरानी हिंदी का संबंध, आधुनिक भारतीय  आर्य भाषाएँ और उनका वर्गीकरण। 

हिंदी का भौगोलिक विस्तार : हिंदी की उपभाषाएँ, पश्चिमी हिंदी, पूर्वी हिंदी, राजस्थानी, बिहारी तथा पहाड़ी वर्ग और उनकी बोलियां। खड़ीबोली, ब्रज और अवधी की विशेषताएँ। 

हिंदी के विविध रूप : हिंदी, उर्दू, दक्खिनी, हिन्दुस्तानी। 

हिंदी का भाषिक स्वरूप : हिंदी की स्वनिम व्यवस्था - खंड्य और खंडयेतर, हिंदी ध्वनियों के वर्गीकरण का आधार, हिंदी शब्द रचना - उपसर्ग, प्रत्यय, समास, हिंदी की रूप रचना - लिंग, वचन और कारक व्यवस्था के संदर्भ में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया रूप, हिंदी - वाक्य - रचना। 

हिंदी भाषा - प्रयोग के विविध रूप : बोली, मानक भाषा, राजभाषा, राष्ट्रभाषा और सम्पर्क भाषा।  संचार माध्यम और हिंदी, कम्प्यूटर और हिंदी, हिंदी की संवैधानिक स्थिति। 

देवनागरी लिपि : विशेषताएं और मानकीकरण। 

इकाई - II

हिंदी साहित्य का इतिहास 

हिंदी साहित्येतिहास दर्शन 

हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की पद्धतियाँ 

हिंदी साहित्य का कालविभाजन और नामकरण, आदिकाल की विशेषताएँ एवं साहित्यिक प्रवृत्तियां, रासो-साहित्य, आदिकालीन हिंदी का जैन साहित्य, सिद्ध और नाथ साहित्य, अमीर खुसरो की हिंदी कविता, विद्यापति और उनकी पदावली तथा लौकिक साहित्य 

भक्तिकाल 

भक्ति-आंदोलन के उदय के सामाजिक-सांस्कृतिक कारण, भक्ति-आंदोलन का अखिल भारतीय स्वरूप और उसका अन्तः प्रादेशिक वैशिष्ट्य। 

भक्ति काव्य की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, अलवार सन्त। भक्ति काव्य के प्रमुख सम्प्रदाय और उनका वैचारिक आधार। निर्गुण-सगुण कवि और उनका काव्य। 

रीतिकाल 

सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, रीतिकाल की प्रमुख प्रवृत्तियां (रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध, रीतिमुक्त) रीतिकवियों का आचार्यत्व। 

रीतिकाल के प्रमुख कवि और उनका काव्य 

आधुनिक काल 

हिंदी गद्य का उद्भव और विकास। भारतेन्दु पूर्व हिंदी गद्य, 1857 की क्रान्ति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण, भारतेन्दु और उनका युग, पत्रकारिता का आरम्भ और 19वीं शताब्दी की हिंदी पत्रकारिता, आधुनिकता की अवधारणा। 

द्वेदी युग : महावीर प्रसाद द्वेदी और उनका युग, हिंदी नवजागरण और सरस्वती, राष्ट्रीय काव्यधारा के प्रमुख कवि, स्वछंदतावाद और उसके प्रमुख कवि। 

छायावाद : छायावादी काव्य की प्रमुख विशेषताएं, छायावाद के प्रमुख कवि, प्रगतिवाद की अवधारणा, प्रगतिवादी काव्य और उसके प्रमुख कवि, प्रयोगवाद और नई कविता, नई कविता के कवि, समकालीन कविता (वर्ष 2000 तक) समकालीन साहित्यिक पत्रकारिता। 

हिंदी साहित्य की गद्य विधाएँ 

हिंदी उपन्यास : भारतीय उपन्यास की अवधारणा। 

प्रेमचंद पूर्व उपन्यास, प्रेमचंद और उनका युग 

प्रेमचंद के परवर्ती उपन्यासकार (वर्ष 2000 तक)

हिंदी कहानी : हिंदी कहानी का उद्भव और विकास, 20वीं सदी की हिंदी कहानी और प्रमुख कहानी आंदोलन एवं प्रमुख कहानीकार। 

हिंदी नाटक : हिंदी नाटक और रंगमंच, विकास के चरण, भारतेंदुयुग, प्रसाद युग, प्रसादोत्तर युग, स्वातंत्र्योत्तर युग, साठोत्तर युग और नया नाटक, प्रमुख नाट्यकृतियाँ, प्रमुख नाटककार (वर्ष 2000 तक)

हिंदी एकांकी। हिंदी रंगमंच और विकास के चरण, हिंदी का लोक रंगमंच। नुक्क्ड़ नाटक। 

हिंदी निबंध : हिंदी निबंध का उद्भव और विकास, हिंदी निबंध के प्रकार और प्रमुख निबंधकार। 

हिंदी आलोचना - हिंदी आलोचना का उद्भव और विकास। समकालीन हिंदी आलोचना एवं उसके विविध प्रकार। प्रमुख आलोचक। 

हिंदी की अन्य गद्य विधाएँ : रेखाचित्र, संस्मरण, यात्रा साहित्य, आत्मकथा, जीवनी और रिपोतार्ज, डायरी। 

हिंदी का प्रवासी साहित्य : अवधारणा एवं प्रमुख साहित्यकार। 

इकाई - III

साहित्यशास्त्र 

काव्य के लक्षण, काव्य हेतु और काव्य प्रयोजन। 

प्रमुख सम्प्रदाय और सिद्धांत - रस, अलंकार, रीति, ध्वनि, वक्रोक्ति और औचित्य। 

रस निष्पत्ति, साधारणीकरण। 

शब्दशक्ति, काव्यगुण, काव्य दोष 

प्लेटो के काव्य सिद्धांत। 

अरस्तु : अनुकरण सिद्धांत, त्रासदी विवेचन, विरेचन सिद्धांत। 

वर्ड्सवर्थ का काव्यभाषा सिद्धांत। 

कॉलरिज : कल्पना और फैंटेसी। 

टी. एस. इलियट : निर्वैक्तिक्ता का सिद्धांत, परम्परा की अवधारणा। 

आई. ए. रिचर्ड्स : मूल्य सिद्धांत, सम्प्रेषण सिद्धांत तथा काव्य-भाषा सिद्धांत। रूसी रूपवाद। 

नयी समीक्षा। मिथक, फन्तासी, कल्पना, प्रतीक, बिम्ब। 

इकाई - IV

वैचारिक पृष्ठभूमि 

भारतीय नवजागरण और स्वाधीनता आंदोलन की वैचारिक पृष्ठभूमि, हिंदी नवजागरण। खड़ीबोली आंदोलन। फोर्ट विलियम कॉलेज भारतेन्दु और हिंदी नवजागरण,

महावीर प्रसाद द्वेदी और हिंदी नवजागरण 

गांधीवादी दर्शन 

अम्बेडकर दर्शन 

लोहिया दर्शन 

मार्क्सवाद, मनोविश्लेषणवाद, अस्तित्ववाद, उत्तर आधुनिकतावाद, अस्मितामूलक विमर्श (दलित, स्त्री, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक)

इकाई - V

हिंदी कविता 

पृथ्वीराज रासो - रेवा तट 

अमीरखुसरो - खुसरों की पहेलियाँ और मुकरियाँ 

विद्यापति की पदावली (सम्पादक - डॉ. नरेंद्र झा) - पद संख्या 1 - 25

कबीर - (सं. - हजारी प्रसाद द्वेदी) - पद संख्या - 160 - 209 

जायसी ग्रंथावली - (सं. राम चंद्र शुक्ल) - नागमती वियोग खण्ड 

सूरदास - भ्रमरगीत सार - (सं. - राम चंद्र शुक्ल) - पद संख्या 21 से 70 

तुलसीदास - रामचारितमानस, उत्तर काण्ड 

बिहारी सतसई - (सं. - जगन्नाथ दास रत्नाकर) - दोहा संख्या 1 - 50 

घनानंद कवित्त - (सं. - विश्वनाथ मिश्र ) - कवित्त संख्या 1 - 30 

मीरा - ( सं. विश्वनाथ त्रिपाठी ) - प्रारम्भ से 20 पद 

अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध - प्रियप्रवास 

मैथिलीशरण गुप्त - भारत भारती, साकेत ( नवम सर्ग )

 जयशंकर प्रसाद - आंसू, कामायनी ( श्रद्धा, लज्जा, इड़ा )

निराला - जुही की कली, जागो फिर एक बार, सरोजस्मृति, राम की शक्तिपूजा, कुकुरमुत्ता, बाँधो न नाव इस ठाँव बंधु। 

सुमित्रानंदन पंत - परिवर्तन, प्रथम रश्मि 

महादेवी वर्मा - बीन भी हूँ मैं तुम्हारी रागिनी भी हूँ, मैं नीर भरी दुःख की बदली, फिर विकल हैं प्राण मेरे, यह मंदिर का दीप इसे नीरव जलने दो, द्रुत झरो जगत के जीर्ण पत्र। 

रामधारी सिंह दिनकर - उर्वशी (तृतीय अंक), रश्मिरथी 

नागार्जुन - कालिदास, बादल को घिरते देखा है, अकाल और उसके बाद, खुरदरे पैर, शासन की बंदूक, मनुष्य हूँ। 

सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - कलगी बाजरे की, यह दीप अकेला, हरी घास पर क्षण भर, असाध्यवीणा, कितनी नावों में कितनी बार 

भवानीप्रसाद मिश्र - गीत फरोश, सतपुड़ा के जंगल 

मुक्तिबोध - भूल गलती, ब्रम्हराक्षस, अँधेरे में 

धूमिल - नक्सलवाड़ी, मोचीराम, अकाल दर्शन, रोटी और संसद 

इकाई - VI 

हिंदी उपन्यास 

पं. गौरीदत्त - देवरानी जेठानी की कहानी 

लाला श्रीनिवास दास - परीक्षा गुरु 

प्रेमचन्द - गोदान 

अज्ञेय - शेखर एक जीवनी (भाग -1)

हजारी प्रसाद द्वेदी - बाणभट्ट की आत्मकथा 

फणीश्वर नाथ रेणु - मैला आँचल 

यशपाल - झूठा सच 

अमृत लाल नागर - मानस का हंस 

भीष्म साहनी - तमस 

श्री लाल शुक्ल - राग दरबारी 

कृष्णा सोबती - जिंदगी नामा 

मन्नू भंडारी - आपका बंटी 

जगदीश चंद्र - धरती धन न अपना 

इकाई - VII 

हिंदी कहानी 

राजेंद्र बाला घोष (बंग महिला) - चंद्रदेव से मेरी बातें, दुलाईवाली 

माधवराव स्प्रे - एक टोकरी भर मिट्टी 

सुभद्रा कुमारी चौहान - राही 

प्रेमचंद - ईदगाह, दुनिया का अनमोल रतन 

राजा राधिकारमण प्रसाद सिंह - कानों में कंगना 

चंद्रधर शर्मा गुलेरी - उसने कहा था 

जयशंकर प्रसाद - आकाशदीप 

जैनेन्द्र - अपना-अपना भाग्य 

फणीश्वरनाथ रेणु - तीसरी कसम, लाल पान की बेगम 

अज्ञेय - गैंग्रीन 

शेखर जोशी - कोसी का घटवार 

भीष्म साहनी - अमृतसर आ गया है, चीफ की दावत 

कृष्णा सोबती - सिक्का बदल गया 

हरिशंकर परसाई - इस्पेक्टर मातादीन चाँद पर 

ज्ञानरंजन - पिता 

कमलेश्वर - राजा निरबंसिया 

निर्मल वर्मा - परिंदे 

इकाई - VIII 

हिंदी नाटक 

भारतेन्दु - अंधेर नगरी, भारत दुर्दशा 

जयशंकर प्रसाद - चन्द्रगुप्त, स्कंदगुप्त, ध्रुवस्वामिनी 

धर्मवीरभारती - अंधायुग 

लक्ष्मीनारायण लाल - सिंदूर की होली 

मोहन राकेश - आधे-अधूरे, आषाढ़ का एक दिन 

हबीब तनवीर - आगरा बाजार 

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - बकरी 

शंकरशेष - एक और द्रोणाचार्य 

उपेन्द्रनाथ अश्क - अंजो दीदी 

मन्नू भंडारी - महाभोज 

इकाई - IX 

हिंदी निबंध 

भरतेंदु - दिल्ली दरबार दर्पण, भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है 

प्रताप नारायण मिश्र - शिवमूर्ति 

बाल कृष्ण भट्ट - शिवशंभु के चिट्ठे 

रामचंद्र शुक्ल - कविता क्या है 

हजारी प्रसाद द्वेदी - नाख़ून क्यों बढ़ते हैं 

विद्यानिवास मिश्र - मेरे राम का मुकुट भीग रहा है 

अध्यापक पूर्ण सिंह - मजदूरी और प्रेम 

कुबेरनाथ राय - उत्तराफाल्गुनी के आसपास 

विवेकी राय - उठ जाग मुसाफिर 

नामवर सिंह - संस्कृति और सौंदर्य 

इकाई - X 

आत्मकथा, जीवनी तथा अन्य गद्य विधाएँ 

रामवृक्ष बेनीपुरी - माटी की मूरतें 

महादेवी वर्मा - ठकुरी बाबा 

तुलसीराम - मुर्दहिया 

शिवरानी देवी - प्रेमचंद घर में 

मन्नू भंडारी - एक कहानी यह भी 

विष्णु प्रभाकर - आवारा मसीहा 

हरिवंशराय बच्चन - क्या भूलूँ क्या याद करूं 

रमणिका गुप्ता - आपहुदरी 

हरिशंकर परसाई - भोलाराम का जीव 

कृष्ण चन्दर - जामुन का पेड़ 

दिनकर - संस्कृति के चार अध्याय 

मुक्तिबोध - एक लेखक की डायरी 

राहुल सांकृत्यायन - मेरी तिब्बत यात्रा 

अज्ञेय - अरे यायावर रहेगा याद 

Comments

📢 Ads By Google

❤️ Loved by my viewer's

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

CG SET 4 OCT 2026 FREE MOCK TEST PAPER 2 HINDI PART 2

Hindi Mock Test - Part 2 (Prashna 51 se 100) Progress: 0 / 50 Answered 0% 51. यशपाल के उपन्यासों को प्रकाशन वर्ष के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें: (झूठा सच-1, मेरी तेरी उसकी बात, दादा कॉमरेड, दिव्या, झूठा सच-2) A. K -> L -> O -> N -> M B. M -> N -> K -> O -> L C. O -> K -> L -> M -> N D. L -> M -> N -> O -> K Sahi Uttar: B Yaad rakhen: Dada Comrade (1941), Divya (1945), Jhootha Sach-1 (1958), Jhootha Sach-2 (1960), Meri Teri Uski Baat (1974). 52. "पं. रामचन्द्र शुक्ल के साहित्येतिहास की... त्रुटि है वह यह कि अनुपात की दृष्टि से, उसका स्वल्पांश ही प्रवृत्ति-निरूपण-परक है..." यह कथन ...

भारतीय साहित्य के अध्ययन की तीन समस्याओं की चर्चा कीजिये।

1. भारतीय साहित्य के अध्ययन की तीन समस्याओं की चर्चा कीजिये।  उत्तर -  भारतीय साहित्य को समझने में आने वाली 3 सबसे बड़ी मुश्किलें हमारा देश जितना बड़ा है, यहाँ का साहित्य भी उतना ही विशाल और अनोखा है। लेकिन जब पूरे 'भारतीय साहित्य' को एक साथ पढ़ने या समझने की बात आती है, तो पाठकों और शोधकर्ताओं के सामने ये 3 मुख्य दिक्कतें आती हैं: 1. बहुत सारी भाषाएँ, एक नज़रिए की कमी भारत किसी एक भाषा का देश नहीं है। यहाँ तमिल, बांग्ला, मराठी, हिंदी, असमिया, कन्नड़ जैसी दर्जनों समृद्ध भाषाएँ हैं। दिक्कत यह है कि कोई भी व्यक्ति सारी भाषाएँ नहीं जान सकता। ज़्यादातर लोग सिर्फ अपनी भाषा का साहित्य पढ़ते हैं और उसी को आधार मान लेते हैं। इस वजह से पूरे देश के साहित्य को एक साथ जोड़कर देखने वाला 'साझा इतिहास' तैयार करना आज भी सबसे बड़ी चुनौती है। 2. अच्छे अनुवादों (Translation) का न होना एक भाषा की अच्छी रचना दूसरी भाषा के पाठक तक तभी पहुँच सकती है जब उसका अनुवाद बेहतरीन हो। दक्षिण भारत या पूर्वोत्तर (North-East) के शानदार उपन्यासों और कविताओं का हिंदी या अन्य भाषाओं में बहुत कम अनुवा...

'रामचंद्रिका' के रचनाकार कौन हैं?

 (1) 'रामचंद्रिका' के रचनाकार कौन हैं? उत्तर - रामचंद्रिका के रचनाकार केशवदास हैं।  इसकी रचना 1601 ई. (संवत 1658) में हुई थी। यह रीतिकाल का एक अत्यंत प्रसिद्ध प्रबंध काव्य है, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया है। विविध छंदों के प्रचुर प्रयोग के कारण प्रसिद्ध आलोचक डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी ने इसे "छंदों का अजायबघर" कहा है। स्मरणीय तथ्य जो आपको याद रखना चाहिए - 1. 'रामचंद्रिका' के रचयिता / रचनाकार रचनाकार: आचार्य केशवदास रचना वर्ष: 1601 ई. (संवत 1658) विशेष तथ्य: विविध छंदों के व्यापक प्रयोग के कारण डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी ने 'रामचंद्रिका' को "छंदों का अजायबघर" कहा है। आचार्य केशवदास को 'कठिन काव्य का प्रेत' भी कहा जाता है। 2. 'रामचंद्रिका' किस काल का महाकाव्य है? काल: रीतिकाल काव्यधारा: रीतिबद्ध शाखा स्वरूप: यह प्रबंधात्मक शैली में रचा गया एक प्रसिद्ध महाकाव्य है, जिसमें भगवान श्रीराम की कथा का 39 प्रकाशों (अध्यायों) में निरूपण किया गया है। 3. 'अनुभव चंद्रिका' किसकी रचना है? रचनाकार: मलू...

📢 Ads By Google