Skip to main content

प्राचार्य को शैक्षणिक भ्रमण की अनुमति हेतु एक आवेदन-पत्र

 अपने प्राचार्य को शैक्षणिक भ्रमण की अनुमति हेतु एक आवेदन-पत्र लिखिए। 

अथवा 

आप मयंक त्रिपाठी हैं, कक्षा बारहवीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला फिंगेश्वर में अध्ययनरत हैं अपने प्राचार्य को शैक्षणिक भ्रमण की अनुमति हेतु आवेदन-पत्र लिखिए। 

उत्तर - 

सेवा में, 

           प्राचार्य, 

           शा. उ. मा. शाला फिंगेश्वर 

           जिला - रायपुर (छ.ग.)

विषय - शैक्षणिक भ्रमण की अनुमति हेतु आवेदन-पत्र। 

महोदय, 

          सनम्र निवेदन है कि कक्षा बारहवीं भूगोल के सभी छात्र-छात्रा शीतकालीन अवकाश में ऐतिहासिक, पौराणिक, प्राकृतिक, रहस्यमयी क्षेत्र, छत्तीसगढ़ राज्य के मुकुट पर चमकते मणि के समस्त बस्तर क्षेत्र घूमने जाने के इच्छुक हैं। हमें भूगोल में बताया जाता है कि "छत्तीसगढ़ का नियाग्रा" चित्रकूट का अर्धचंद्राकार जलप्रपात, कुटुम्बसर की रहस्यमयी गुफाएं एवं अंधी मछली, कांगेर घाटी का राष्ट्रीय उद्यान, तीरथगढ़ जलप्रपात, माँ दंतेश्वरी की महिमा, बस्तर की विश्व प्रसिद्ध बेलमेटल बाँसकला को इस शीतकालीन अवकाश में मानस-पटल में अविस्मरणीय यात्रा के रूप में चित्रित करना चाहते हैं। 

          अतः आपसे पुनः निवेदन है कि हमारी भौगोलिक जागरूकता की वृद्धि हेतु शैक्षणिक भ्रमण की अनुमति प्रदान करने की महती कृपा करें। 

दिनांक 01.08.2021 

आपका आज्ञाकारी शिष्य 

मयंक त्रिपाठी 

कक्षा 12 वीं 

टीप : यहां पर जो भी नाम और स्थान तथा दिनाँक प्रयुक्त किये गए है वह उदाहरण के तौर पर प्रयुक्त किये गए हैं इन्हे आप अपने मन मुताबिक़ परिवर्तित कर सकते हैं। किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति या स्थान से कोई सम्बन्ध नहीं है।

in hindi letter writing post links below

  1. साला शुल्क से मुक्ति हेतु आवेदन पत्र
  2. स्थानांतरण आवेदन पत्र कैसे लिखे
  3. अंकसूची की द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु एक आवेदन पत्र लिखिए।
  4. ध्वनि विस्तारक यंत्र पर प्रतिबंध लगाने हेतु जिलाधीश को पत्र 
  5. मोहल्ले की सफाई हेतु नगर निगम को पत्र 
  6. जल की अनियमित आपूर्ति के लिए शिकायती-पत्र 
  7.  छोटे भाई को साहित्यिक तथा विज्ञान संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु प्रेरित पत्र 
  8. अनुशासनहीनता एवं अभद्र व्यवहार के लिए क्षमा मांगते हुए पत्र 
  9.  छोटे भाई को पत्र लिखिए कि वह पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे 
  10. अधिक्षक डाकतार विभाग को शिकायती-पत्र लिखिए।  
  11. संचालक, प्रबोध प्रकाशन को पुस्तकें क्रय करने हेतु एक पत्र लिखिए? 
  12. अपने मित्र को पत्र लिखिए ऐतिहासिक स्थान के भ्रमण के लिए

 

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

किस कवि को 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है और क्यों?

22. किस कवि को 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है और क्यों? उत्तर - विद्यापति जिनका जन्म उत्तरी बिहार के मिथिला क्षेत्र के वर्तमान मधुबनी जिला के विस्फी गाँव में हुआ था। यह ब्राम्हण परिवार से थे। इन्हें मैथिल कोकिल के नाम से भी जाना जाता है और इन्हें 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है, क्योंकि उनकी पदावली पर जयदेव रचित गीतगोविन्द का प्रभाव है।  जयदेव रचित गीतगोविन्द श्री मद भागवत के बाद दूसरी सबसे बड़ी राधा कृष्ण का वणर्न करने वाली रचना है। इन्ही की रचना का प्रभाव इनके रचना पर है इस वजह से यह अभिनव अर्थात नए जयदेव के रूप में आज भी जाने जाते हैं।  Kis kavi ko 'abhinav jaydev' kaha jata hai aur kyon? प्राचीन एवं मध्यकालीन काव्य इकाई-1. चन्दबरदायी : पृथ्वीराज रासो (पद्मावती समय) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न आदिकाल के अधिकांश युद्धों का कारण क्या था? पद्मावती समय का नामकरण किस आधार पर किया गया है? पद्मावती समय में किन भाषाओं की अभिसन्धि देखने को मिलती है? 'पद्मावती समय' 'पृथ्वीराज रासो' का कौन-सा समय रहा है? 'पद्मावती समय' का उद्देश्य क्या है? 'पद्मावती समय' क...