Skip to main content

छत्तीसढ़ के राष्ट्रीय उद्यान - National Parks of Chhattisgarh

राष्ट्रीय उद्यान एक ऐसा क्षेत्र है, जो वन्यजीवों और जैव विविधता की संरक्षण करता है और जहाँ विकास, वानिकी, अवैध शिकार, खेती जैसी गतिविधियों की अनुमति नहीं देता है। यह क्षेत्र केवल जंगली जीवो के लिए आरक्षित होता है। आमतौर पर इसका क्षेत्र 100 वर्ग किमी से लेकर 500 वर्ग कि.मी. तक का हो सकता है। राष्ट्रीय उद्यानों में, पुष्प या पशु प्रजातियों के संरक्षण पर जोर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के कुछ राष्ट्रीय उद्यान निम्न प्रकार से प्रस्तुत है
  • 1. इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान - दंतेवाड़ा - बाघ ,  तेंदुआ , बारहसिंघा,भैसा।
  • 2. कांकेर राष्ट्रीय उद्यान - बस्तर - चीतल,साम्भर,बाघ,तेंदुआ।
  • 3. संजय { गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान } - कोरिया - शेर,नीलगाय,बाघ,साम्भर।
  • 4. कुटुरु राष्ट्रीय उद्यान - बीजापुर - जंगली भैसा अत्यधिक।

नोट - छत्तीसगढ़ शासन ने संजय राष्ट्रीय उद्यान का नाम गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रखा है। इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल - 1938 वर्ग किलोमीटर है। इसमें 1100 वर्ग किलोमीटर छत्तीसगढ़ में है तथा 838 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र मध्यप्रदेश में है।

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान,छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान जो कोरिया जिले के अंतर्गत आता है। कुटुरु राष्ट्रीय उद्यान,छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है जो बीजापुर जिले के अंतर्गत में है। इस ब्लॉग में आप को राष्ट्रीय उद्यान के नाम के बाद उसके जिले का नाम बताया गया है साथ ही साथ वहां पाये जाने वाले जानवरों के नाम भी यहा पर बताया गया है।

छत्तीसगढ़ के अभ्यारण

छत्तीसगढ़ में कुल ग्यारह अभ्यारण निम्न लिखित हैं -

  • 1. तमोर पिंगला अभ्यारण - जिला - सरगुजा - क्षेत्रफल - 608 वर्ग किमी - वन्य प्राणी - तेंदुआ,बाघ।
  • 2. सीतानदी - धमतरी,गरियाबन्द - 553 वर्ग किमी - साम्भर,चीतल,बाघ।
  • 3. अचानकमार - मुंगेली,बिलासपुर - 551 वर्ग किमी - बाघ,साम्भर,गौर।
  • 4. समरसोत - बलरामपुर - 430 वर्ग किमी - तेंदुआ,बाघ,साम्भर।
  • 5. गौमरदा - रायगढ़ - 277 वर्ग किमी - साम्भर,तेंदुआ,गौर।
  • 6. पामेड़ - दन्तेवाड़ा - 265 वर्ग किमी - वन भैसा।
  • 7. उदयन्ती - गरियाबन्द - 247 वर्ग किमी - वनभैंसा,चितक, मोर।
  • 8. बारनावापारा - महासमुंद,बलौदाबाजार - 244 वर्ग किमी - बाघ,साम्भर,तेंदुआ,गौर।
  • 9. भोरमदेव - कबीरधाम - 163 वर्ग किमी - चीतल,बाघ,तेंदुआ।
  • 10. भैरमगढ़ - बीजापुर - 139 वर्ग किमी - बाघ,वनभैंसा,चीतल।
  • 11. बादलखोल - जशपुर - 104 वर्ग किमी - बाघ,साम्भर,तेंदुआ,गौर।
 छत्तीसढ़ का सबसे बड़ा अभ्यारण तमोर पिंगला अभ्यारण है जो की 680 वर्ग किमी में फैला हुआ है। छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा अभ्यारण बादलखोल अभ्यारण जो की 104 वर्ग किमी के फैला हुआ है।

आपको देखेने चाहिए इन्हें भी -



Related Post

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

किस कवि को 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है और क्यों?

22. किस कवि को 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है और क्यों? उत्तर - विद्यापति जिनका जन्म उत्तरी बिहार के मिथिला क्षेत्र के वर्तमान मधुबनी जिला के विस्फी गाँव में हुआ था। यह ब्राम्हण परिवार से थे। इन्हें मैथिल कोकिल के नाम से भी जाना जाता है और इन्हें 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है, क्योंकि उनकी पदावली पर जयदेव रचित गीतगोविन्द का प्रभाव है।  जयदेव रचित गीतगोविन्द श्री मद भागवत के बाद दूसरी सबसे बड़ी राधा कृष्ण का वणर्न करने वाली रचना है। इन्ही की रचना का प्रभाव इनके रचना पर है इस वजह से यह अभिनव अर्थात नए जयदेव के रूप में आज भी जाने जाते हैं।  Kis kavi ko 'abhinav jaydev' kaha jata hai aur kyon? प्राचीन एवं मध्यकालीन काव्य इकाई-1. चन्दबरदायी : पृथ्वीराज रासो (पद्मावती समय) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न आदिकाल के अधिकांश युद्धों का कारण क्या था? पद्मावती समय का नामकरण किस आधार पर किया गया है? पद्मावती समय में किन भाषाओं की अभिसन्धि देखने को मिलती है? 'पद्मावती समय' 'पृथ्वीराज रासो' का कौन-सा समय रहा है? 'पद्मावती समय' का उद्देश्य क्या है? 'पद्मावती समय' क...