Skip to main content

तुलसी दास का जीवन परिचय - Tulsidas biography in Hindi

इस पोस्ट में मैं आपसे तुलसी दास का जीवन परिचय शेयर करने वाला हूँ इस पोस्ट को अपने ब्लॉग में लिखने से पहले मैंने एक पोस्ट लिखा था तुलसीदास के दोहे के बारे में जिसमें हमने आपको बताया था।

सुंदरकांड के पाठ में पढ़ें जाने वाले 10 दोहे के हिंदी अनुवाद और जो की हमारे एम. ए. हिंदी साहित्य 2019 के सिलेबस में भी है तो आप उसे पढ़ सकते है, लिंक में क्लिक करके वहां पहुंचे लिंक आपको इसी पोस्ट में दिया गया है।  

चलिए पहले तो तुलसीदास का जीवन चरित्र जान लेते हैं क्योकि यह किसी भी कम्पीटिशन परीक्षा के हिसाब से भी बहुत ही आवश्यक है। 

Tulsidas ka jivan parichay


तुलसीदास का जन्म - सम्वत 1554 सन 1497 
तुलसीदास का मृत्यु- सम्वत 1680 सन 1623 

हिंदी साहित्य के भक्तिकाल के कवि के रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि तुलसीदास जी का जीवन बहुत ही कष्ट भरा रहा था। उन्होंने बचपन में ही बहुत सारी परेशानियों का सामना किया था।

तुलसीदास का जन्म हुआ था उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में एक गाँव आता है राजापुर वहां तुलसीदास का जन्म हुआ था। तुलसीदास का जीवन परिचय जैसे की रामचरित मानस के आरम्भ में बताया गया है। इनका जन्म सम्वत 1554 को बताया गया है यदी इसको सन में देखें तो इनका जन्म 1497 के लगभग आता है क्योकि सम्वत और सन में 57 वर्ष का फर्क होता है।

यदी इसी सन को सम्वत में पढ़ा जाता तो यह उतना ही होता जितना बताया गया है। कई विद्वानों का मानना है की इनका जन्म स्थान राजापुर गाँव नहीं है, जो कवि इनका जन्म स्थान सोरो उत्तररप्रदेश को मानते हैं। इस प्रकार इनके जन्म स्थान को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ ही की किसे इसका सही जन्म स्थान माना जाए।

तुलसी दास ऐसे कवियों में से एक हैं जो अकबर और जहांगीर के समकालीन थे। तुलसीदास का अधिकांश जीवन कांशी में व्यतीत हुआ ऐसा विद्वानों का मानना है तथा वहीं उनका निर्वाण स्थान अर्थात वही इनकी मृत्यु संवत 1680 सन 1623 को हुआ ऐसा माना जाता है।

गोस्वामी इनको दिया गया उपाधी है जो की उस समय श्रेष्ठ ब्रम्हणों को दिया जाता था। ताकि धर्म का सुधार हो सके और ब्राम्हणों का धर्म उस समय श्रेष्ठ माना जाता था। यह हिन्दू धर्म में गुसाई के उपनाम के रूप में जाना जाता है।  तुलसीदास उस समय के श्रेष्ठ ब्राम्हणों में से एक थे इस कारण इनके नाम के आगे गोस्वामी का गुसाई के उपनाम गोस्वामी लगा हुआ है। जो  की इनकी श्रेष्ठता को दर्शाता है। 

उपनाम, गोस्वामी तुलसीदास 

गोस्वामी सम्प्रदाय का प्रारम्भ शंकराचार्य ने प्रारम्भ किया था ताकि धर्म की हानि न हो और इस गोस्वामी सम्प्रदाय के अंतर्गत 10 उप जातियां आती है। अभी हिन्दू समाज में इसका अर्थ गौ रक्षक के रूप में देखा जाता है।

तुलसीदास माता पिता

तुलसीदास जी के पिता का नाम आत्माराम था और माता का नाम हुलसी था ऐसा प्रसिद्ध है। इन्होने अपना बचपन साधुओं के साथ गुजारा ये अवसर विरले ही किसी को बचपन में मिलता है।

मुझे लगता है की इनका बचपन इसलिए भी साधुओं के संगत में गुजरा क्योकि इसके माता का निधन जल्दी ही हो गया था। और इनका लालन पालन एक वृद्ध महिला चुनियाँ ने किया लेकिन वो भी ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रही और कुछ समय बाद पिता की भी मृत्यु हो गई। जिसके कारण इनको विरक्ति हो गई थी। ऐसा मुझे लगता है।

तुलसीदास का विवाह कब हुआ

इनका विवाह युवावस्था में ही हो गया था। इनकी पत्नी का नाम रत्नावली है ऐसा लोगों का मानना है। इस प्रकार युवावस्था में ही इनका विवाह हो जाने के कारण इनको रत्नावली के प्रति बहुत ही ज्यादा आसक्ति हो गयी थी तुलसीदास जी को इन्होने ही भक्ति का मार्ग दिखाया था। ऐसी जनश्रुति है।

तुलसीदास का प्रचलित कथा 

तुलसीदास को लेकर एक कथा प्रचलित है जब एक बार तुलसी दास की पत्नी अपने मायके चली गयी थीं तब तुलसीदास इतने ज्यादा आसक्त हो गए थे की उन्होंने किसी भी प्रकार के बाधा का सामना करते हुए वहां उसके घर पहुंच गए।

तुलसीदास जब उनकी पत्नी से मिलने जा रहे थे तो उनके सामने एक नदी पड़ा जिसमें एक लास बहती हुई आ रही थी। जिसे इन्होने नौका समझ के उस पर बैठकर नदी को पार किया था। उस समय बिजली भी कड़क रही थी। बहुत ज्यादा बारिस हो रही थी। फिर भी रत्नावली के प्रेम में आसक्त होकर उन्होंने कुछ नहीं देखा जैसे तैसे करके वे उनके घर पहुंचे। अब वहां पहुंचने पर दरवाजा बंद था।

फिर तुलसीदास को एक रस्सी दिखा जो की दीवाल के बाहर लटका हुआ था उसे पकड़कर उन्होंने दीवार के उस पार जाने का सोचा और पार चले गए, बाद में उनके पत्नी ने बताया की वह रस्सी नहीं साँप था। एक प्रकार रत्नावली के प्रेम में तुलसीदास को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

तुलसीदास के इस प्रकार के प्रेम को देखकर रत्नावली स्तब्ध हो गई और उन्होंने तुलसी दास को कहा की मेरे प्रति जितना प्रेम अभी तुम दिखा रहे हो अगर उतना ही प्रेम यदि आप प्रभु राम के प्रति दिखलाते तो तुम्हारा उद्धार हो जाता।

यह बात उनके दिल को लगी और तुलसीदास जी को विरक्ति सी हो गयी उसके बाद उन्होंने अपना जीवन वैराग्य धारण करके बिताया। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा बदलाव था या कहें उनके जीवन का वैराग्य के प्रति झुकाव था। जिससे वे फिर कभी बाहर नही निकल सके।

तुलसीदास भक्ति भावना

तुलसीदास ने भक्ति के लिए श्री राम को चुना और उन्होंने उनकी भक्ति में ही अपना जीवन खपा दिया ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योकि मैंने सूना है की इन्होने रामचरित मानस को 70 वर्ष की उम्र में लिखा था। कहते हैं की इन्होने अपना सारा जीवन ज्ञान की खोज में लगा दिया और उसका सारा सार रामचरित मानस में देखने को मिलता है।

इसी कारण रामचरित मानस सभी ग्रंथ से सर्वोपरि है और उसमें किसी भी प्रकार के किसी जाति या धर्म का अपमान नहीं किया गया है। एक बार एक मंदिर में इनके द्वारा लिखे गए रामचरित मानस को और अन्य ग्रंथ को साथ में रखा गया तो वहां पर रामचरित मानस जिसको सबसे निचे रखा गया था वो सुबह सबसे ऊपर था। इससे पता चलता है की वह कितना महान रचना है जिसका की कोई भी ग्रंथ सामना नहीं कर सकता था। और अभी भी नहीं कर सकते हैं।

तुलसीदास की रचना रामचरित मानस किस पर आधारित है ?

तुलसीदास जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अवतारी रूप को अपना आराध्य मानकर उनका चरित गान किया है। रामायण की कथा को इन्होने ऐसे आदर्श रूप में प्रस्तुत किया कि उसे पढ़कर सभी को जीवन-निर्माण की प्रेरणा मिलती है।

तुलसीदास की काव्यगत विशेषताएँ

  1. तुलसीदास के काव्य की विशेषता यह भी है की इन्होने अपने समय तक प्रचलित सभी काव्य शैलियों का सफलतापूर्व प्रयोग किया है।
  2. भाषा, भाव और छंदों का ऐसा समन्वय अन्यत्र दुर्लभ है।
  3. तुलसीदास ने अपने काव्य के माध्यम से विभिन्न सम्प्रदायों में समन्वय स्थापित करने का भी प्रयास किया है।
  4. सांस्कृतिक प्रभाव के दृष्टि से इनकी गणना सर्वोच्च कवियों के रूप में की जा सकती है।
  5. इनके काव्य को पढ़े तो पता चलता है की ये संस्कृत और अवधि भाषा के पुरे पंडित थे। जिन्होंने राम जी के चरित्र को वाल्मीकि रामायण से निकाल कर अपने शब्दों में अर्थात अवधी भाषा में लिखा। जो की उस समय काव्य रचना के लिए सबसे उपर्युक्त भाषा थी।
  6. इसके साथ ही इनका पूरा प्रभाव ब्रज भाषा पर भी रहा इन्होने ब्रज भाषा में भी काव्य रचना की है।

तुलसीदास की तुलसीदास की प्रमुख रचनाएँ -

  1. रामचरित मानस 
  2. विनयपत्रिका 
  3. कवितावली 
  4. गीतावली 
  5. दोहावली आदि 

रामचरित मानस सर्वोत्कृष्ट रचना क्यों ?

रामचरित मानस इनकी सर्वश्रेष्ठ रचना है। क्योकि इसमें प्रबंध संवाद चरित्र चित्रण प्रकृति वर्णन सभी कुछ अद्भुत है। 

तुलसीदास को लेकर पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवाल -

1. तुलसीदास किस काव्यधारा के कवि हैं ?
उत्तर - तुलसीदास भक्तिकाल के सगुण भक्तिधारा के कवि हैं और वह रामभक्ति शाखा के अंतर्गत आतें हैं। 

2. तुलसीदास की सबसे प्रसिद्ध रचना कौन सी है ?
उत्तर- तुलसीदास की सर्वोत्कृष्ट कृति रामचरित मानस है जिसमें उन्होंने प्रभु श्रीरामचन्द्र के गुणों का बखान किया है अर्थात वर्ण किया है। 

3. तुलसीदास के प्रमुख तीन रचनाओं के नाम लिखिए। 
उत्तर- तुलसीदास की प्रमुख तीन रचनाएं इस प्रकार है -
  1. रामचरित मानस 
  2. विनयपत्रिका 
  3. गीतावली 
4. तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना किस ग्रंथ के आधार पर किया ?
उत्तर- तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना बाल्मीकि रामायण के आधार पर अपने मन से किया है। 

5. रामचरित मानस जो की तुसलीदास की रचना है किस भाषा में लिखा गया है ?
उत्तर- तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना अवधि भाषा में किया है। 

6. तुलसीदास को ब्रज भाषा में रचना करने की सलाह किसने दी थी ?
उत्तर - तुसलसीदास को ब्रज भाषा में रचना करने की सलाह सूरदास ने दिया था। 

7. तुलसीदास द्वारा लिखा गया रामचरितमानस कितने दिनों में लिखा गया ?
उत्तर- तुलसीदास के द्वारा लिखा गया रामचरित मानस दो वर्ष, सात महीने और छब्बीस दिन में लिखा गया है। 

सारांश 

 इस पोस्ट में हमें कवि तुलसीदास का जन्म और उनके जीवन से जुडे कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें में जानकारी मिली। भक्ति की ओर उनका झुकाव किस प्रकार हुआ। रामचरित मानस से जुड़ें कुछ सवालों के जवाब और तुलसीदास से जुड़ें हुए सवालों के जवाब हमें देखने को मिला। जो की कम्पिटिशन परीक्षा के हिसाब से बहुत ही आवश्यक है। 

इसी प्रकार की जानकारियां हम अपने ब्लॉग में शेयर करते रहते हैं ब्लॉग से हमसे जुड़े रहने के लिए सब्स्क्राइब जरूर करें धन्यवाद ! और हं आप फीडबैक जरूर दें। ताकि हम अपनी गलतियों को सुधार सकें। 



Related Post

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

CG TET 2024 PRT PAPER 1 FREE MOCK TEST CDP BY KHILAWAN

PYQ CG TET 2024 PRT PAPER 1 PART-I Child Development and Pedagogy (बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र) 0% Question 1. किसने कहा था? "किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, तूफान तथा विरोध की अवस्था है।" A. क्रो एंड क्रो B. स्टेनले हॉल C. हण्ट D. सिम्पसन Explanation: "किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, तूफान तथा विरोध की अवस्था है" यह प्रसिद्ध कथन अमेरिकी मनोवैज्ञानिक जी. स्टेनली हॉल (G. Stanley Hall) का है, जिन्होंने किशोरावस्था को "तूफान और तनाव" (Storm and Stress) की अवस्था बताया था, जो इस अवस्था में होने वाले तीव्र शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक परिवर्तनों को दर्शाता है. जी. स्टेनली हॉल (G. Stanley Hall): इन्होंने 1904 में किशोरावस्था पर वैज्ञानिक अध्ययन किया और इसे "तनाव, संघर्ष और उथल-पुथल" का दौर कहा. अर्थ: उनके अनुसार, यह अवस्था माता-पिता से संघर्ष, मूड में बदलाव और जोखिम भरे व्यवहार से चिह्नित होती है, जो किशोरावस्था की जैविक और मनोवैज्ञानिक जटिलताओं के कारण होता है. Question 2: सं...

भ्रमरगीत सार: जब ज्ञान का अहंकार, प्रेम के सागर में डूब गया!

Bhramar geet   क्या आपने कभी सोचा है कि जब इस ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ज्ञानी, प्रेम की साक्षात् मूरत से टकराता है, तो क्या होता है? महाकवि सूरदास की कालजयी कृति 'भ्रमरगीत सार' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) केवल कविताओं का संग्रह नहीं है। यह बुद्धि और हृदय का महायुद्ध है। यह निर्गुण (निराकार ईश्वर) पर सगुण (साक्षात् कृष्ण) की, और ज्ञान पर अनन्य प्रेम की ऐसी विजय गाथा है, जिसे पढ़कर आज भी आँखें नम और मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। आइए, ब्रज की उस पावन भूमि पर चलें जहाँ तर्क हार गया और प्रेम जीत गया। 🌟 कथा की पृष्ठभूमि: मथुरा से आया एक संदेश श्रीकृष्ण अब गोकुल के 'कान्हा' नहीं रहे, वे मथुरा के राजा बन चुके हैं। ब्रज में गोपियाँ उनके विरह (जुदाई) की आग में जल रही हैं। उधर मथुरा में, कृष्ण के सखा उद्धव को अपने ज्ञान और योग-साधना पर बड़ा अहंकार है। वे मानते हैं कि ईश्वर को केवल बुद्धि और ध्यान से पाया जा सकता है, प्रेम से नहीं। उद्धव के इसी 'ज्ञान के रोग' को ठीक करने के लिए, श्रीकृष्ण उन्हें एक दूत बनाकर ब्रज भेजते हैं। कृष्ण जानते हैं कि जो पाठ उद्धव को कोई ग्रंथ नहीं...