Skip to main content

शासकीय महाविद्यालय सरायपाली - Government College, Saraipali

साथियों आप सभी का फिर से एक बार मैं स्वागत करता हूँ आज हम बात करने वाले हैं स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली (जिला महासमुंद) में संचालित विषय के बारे में इससे पहले हमने उसके बारे में संक्षिप्त परिचय दिया था। आप इस महाविद्यलय के इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं तो उस पोस्ट को जरूर पढ़े।

शासकीय महाविद्यालय सरायपाली 

अब बात करते हैं यहां संचालित विषय के बारे में -
यह महाविद्यालय पं. रविशंकर शुक्ल वि.वि. रायपुर (छ.ग.) से सम्बद्ध है। अतः वि.वि. के पाठ्यक्रमानुसार यहां निम्नलिखित स्नातक व स्नाकोत्तर स्तर की अध्ययन व्यवस्था है :-

कला संकाय (ART GROUP)

स्नातक कक्षाएं -
बी.ए. - जिसमें आपके first year से लेकर final year तक यहां पर उपलब्ध हैं इन कक्षाओं में उपलब्ध विषय की बात करें तो इस प्रकार है -

अनिवार्य विषय में है - 1. आधार पाठ्यक्रम हिन्दी भाषा , अंग्रेजी भाषा।
first year में अभी पर्यावरण का पेपर अनिवार्य हो गया है इसलिए ये भी सामिल है।
2. पर्यावरण एवं मानवाधिकार।

इसके अलावा आपको तीन विषय वैकल्पिक रूप से लेने होते हैं जिसे आप अपने मन से चुन सकते हैं। जो की इस प्रकार से हैं -
1. राजनीति विज्ञान
2. हिन्दी साहित्य
3. भूगोल
4. अर्थ शास्त्र
5. इतिहास

आप जिस विषय को FIRST YEAR में चुनते हैं वहीं विषय आपके Second और Third Year में भी होता है।
विज्ञान संकाय की बात करें तो यहां पर आपको first year से लेकर final तक इस प्रकार के विषय मिलते हैं-
बी.एस.सी. इसमें भी अनिवार्य विषय होते हैं जो की हिन्दी भाषा और अंग्रेजी भाषा हैं इसके अलावा पर्यावरण first year के लिए complsury है।
विज्ञान संकाय में दो समूह आते है एक गणित और दूसरा जीव विज्ञान समूह।


गणित समूह के विषय -

1. गणित
2. भौतिक शास्त्र
3. रसायन शास्त्र/कम्प्यूटर साइंस

जीव विज्ञान समूह -
1. प्राणी शास्त्र
2. वनस्पति शास्त्र
3. रसायन शास्त्र

इसी प्रकार यहां पर स्नाकोत्तर कक्षाये भी चल रहीं है जो की निम्न प्रकार से विषय यहां संचालित हैं।
स्नातकोत्तर कक्षाएं -   इस महाविद्यालय में कला संकाय के अंतर्गत M.A., राजनीति विज्ञान , भूगोल, हिन्दी तथा वाणिज्य संकाय के अंतर्गत एम.कॉम. की कक्षाएं सेमेस्टर पध्दति से संचालित है।

स्व वित्तीय योजनान्तर्गत संचालित पाठ्यक्रम :-
1) पी.जी.डी.सी.ए.
2) बी.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस
3) डी.सी.ए.।

NOT : महाविद्यालय में M. A. हिन्दी , अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवम् संस्कृत विषय में स्वाध्यायी छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा केन्द्र की व्यवस्था है।

इस प्रकार यहां पर आपके लिए बहुत सारे तो नहीं लेकिन इतने मुख्य विषय हैं जो की यहां पर संचालित होते हैं।
अब बात करते हैं यहां इन विषयों पर आरक्षित सीटों की विभिन्न कक्षाओं में उपलब्ध स्थान

कला संकाय स्नातक कक्षाएं -
B.A. भाग एक 180 सीट
B.A. भाग दो 180 सीट
B.A. भाग तीन 180 सीट

विज्ञान संकाय -

बी.एस.सी. भाग एक से लेकर तीन तक - 160 बायो समूह 115 , गणित समूह 45 ये तीनों भाग के लिए अलग अलग हर साल के लिए सीट आरक्षित होते हैं।


टीप :-विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित समूह के साथ कम्प्यूटर विज्ञान हेतु 25 सीट निर्धारित है।

स्नातकोत्तर कक्षाएं -

राजनीति विज्ञान - 15 सीट
भूगोल -15 सीट
हिन्दी - 15 सीट
वाणिज्य एम.कॉम. - 25
पी.जी.डी.सी.ए. - 45
डी.सी.ए. - 40 सीट

आपने जो सीट देखें हैं उनमें वि.वि. / शासन के नियमानुसार परिवर्तन सम्भावित है।
इसके अलावा आगामी समय में और कोई परिवर्तन होता है तो आपको सूचना अपडेट कर दिया जायेगा यदि आप इस ब्लॉग को Subscribe करते हैं तो आप अपटूडेट रहते हैं ऐसी ही अन्य जानकारियों से तो बने रहिये मेरे साथ। ज्यादा जानकारी के लिए इनका वेबसाईट देखें - सरायपाली कॉलेज वेबसाइट www.govtcollegesaraipali.com

पढ़ो यार इन्हें भी देखो -



Related Post

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 88 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के एम.ए. हिंदी साहित्य (MA Hindi) के पाठ्यक्रम में ' भ्रमरगीत सार ' (संपादक: आचार्य रामचंद्र शुक्ल) द्वितीय सेमेस्टर (Second Semester) के अंतर्गत पढ़ाया जाता है। यह पुस्तक दूसरे सेमेस्टर के मध्यकालीन काव्य प्रश्न-पत्र के पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन ...

किस कवि को 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है और क्यों?

22. किस कवि को 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है और क्यों? उत्तर - विद्यापति जिनका जन्म उत्तरी बिहार के मिथिला क्षेत्र के वर्तमान मधुबनी जिला के विस्फी गाँव में हुआ था। यह ब्राम्हण परिवार से थे। इन्हें मैथिल कोकिल के नाम से भी जाना जाता है और इन्हें 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है, क्योंकि उनकी पदावली पर जयदेव रचित गीतगोविन्द का प्रभाव है।  जयदेव रचित गीतगोविन्द श्री मद भागवत के बाद दूसरी सबसे बड़ी राधा कृष्ण का वणर्न करने वाली रचना है। इन्ही की रचना का प्रभाव इनके रचना पर है इस वजह से यह अभिनव अर्थात नए जयदेव के रूप में आज भी जाने जाते हैं।  Kis kavi ko 'abhinav jaydev' kaha jata hai aur kyon? प्राचीन एवं मध्यकालीन काव्य इकाई-1. चन्दबरदायी : पृथ्वीराज रासो (पद्मावती समय) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न आदिकाल के अधिकांश युद्धों का कारण क्या था? पद्मावती समय का नामकरण किस आधार पर किया गया है? पद्मावती समय में किन भाषाओं की अभिसन्धि देखने को मिलती है? 'पद्मावती समय' 'पृथ्वीराज रासो' का कौन-सा समय रहा है? 'पद्मावती समय' का उद्देश्य क्या है? 'पद्मावती समय' क...