वचन किसे कहते है संज्ञा के जिस रूप से संख्या का बोध होता है उसे हिंदी में वचन कहते हैं अथार्त संज्ञा , सर्वनाम , विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का पता चले वचन हैं। जैसे राम ने दो केले खाए। कक्षा आठवीं वी में 50 छात्र है। हमारे इलाके में दो स्कूल है। वचन के प्रकार वचन दो प्रकार के होते है एक वचन और बहुवचन । 1 एकवचन - किसी शब्द से एक ही वस्तु का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं। जैसे-लड़का, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, माता, माला, पुस्तक, स्त्री, टोपी बंदर, मोर आदि। 2 बहुवचन - शब्द में एक से अधिक संख्या का बोध हो उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे-लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, माताएँ, पुस्तकें, वधुएँ, गुरुजन, रोटियाँ, स्त्रियाँ, लताएँ, बेटे आदि। बहुवचन बनाने के लिए नियम आकारांत पुलिंग शब्दों के अंत में ए लगाए जाते हैं। जैसे : लड़का - लड़के, घोड़ा-घोड़े, बेटा - बेटे। अकारान्त स्त्रीलिंग शब्दों में एँ का प्रयोग किया हैं। जैसे : बात - बातें, आँख - आंखें, पुस्तक - पुस्तकें। इकारान्त स्त्रीलिंग शब्दों में या लगा दे...
Question Field Hindi par aapko M.A. Hindi Literature ka pura course, CGPSC, CG TET ke free mock tests aur Hindi Sahitya ke mahatvapurna prashn-uttar milenge.