समास हिंदी व्याकरण का महत्वपूर्ण विषय है यहाँ बारहवीं और दसवीं के परीक्षा में अवस्य पूछा जाता है। समास किसे कहते हैं दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नवीन एवं सार्थक शब्द को समास कहते हैं। जैसे - नौ ग्रहों का समूह - नवग्रह। समास विग्रह किसे कहते हैं सामासिक शब्दों के बीच के सम्बन्ध को स्पष्ट करना समास विग्रह कहलाता है। जैसे - राजपुत्र - राजा का पुत्र। सामासिक शब्द - समास के नियमों से निर्मित शब्द सामासिक शब्द कहलाते हैं। समास होने के बाद विभक्तियों के चिन्ह (परसर्ग) लुप्त हो जाते हैं। जैसे - राजपुत्र। पूर्वपद और उत्तरपद - समास में दो पद ( शब्द ) होते हैं। पहले पद को पूर्वपद और दूसरे पद को उत्तरपद कहते हैं। जैसे - गंगाजल। इसमें गंगा पूर्वपद और जल उत्तरपद है। समास के भेद समास के 6 भेद होते है - अव्ययीभाव समास , तत्पुरुष समास , द्विगु समास , द्वन्द्व समास , बहुव्रीहि समास , कर्मधारय समास। 1. अव्ययीभाव समास की परिभाषा अव्ययीभाव समास - जिसका पहला पद अव्यय और दूसरा पद प्रायः संज्ञा हो तथा समस्तपद भी अव्यय हो, उसे अव...
Question Field Hindi par aapko M.A. Hindi Literature ka pura course, CGPSC, CG TET ke free mock tests aur Hindi Sahitya ke mahatvapurna prashn-uttar milenge.