22. पत्र लेखन : Letter-Writing Hello and Welcome Readers आज के इस पोस्ट में हम जानने वाले हैं पत्र लेखन के बारे में पत्र लेखन को अंग्रेजी में Letter-Writing कहते हैं। इस पोस्ट को आगे और पढ़े इससे पहले आपको बता दूँ यार पिछले पोस्ट में हमने जाना था, अनुच्छेद लेखन के बारे में यदि आप उस पोस्ट को पढ़ना चाहते हैं तो पढ़ सकते हैं। अनुच्छेद लेखन का लिंक (Paragraph Writing) चलिए शुरू करते हैं - आज के युग में E-mail, Telephone, Fax आदि का अधिक बोलबाला है, फिर भी पत्र-लेखन हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह ऐसी कला है, जिसके माध्यम से हम विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। हमारे मन में जो बात रहती है उसे दूसरे तक पहुंचाते हैं। भावों की इस अभिव्यक्ति के इस माध्यम से हम जहां चाहें पहुंच सकते हैं। पत्र-लेखन के समय हमें निम्नांकित बातों का ध्यान रखना चाहिए - पत्र का संबंध सही सम्बोधन और अभिवादन से होना चाहिए। पत्र की भाषा सहज, स्पष्ट एवं सरल होनी चाहिए। पत्र में लिखने वाले का पूरा पता और दिनांक उपयुक्त स्थान पर ही लिखा होना चाहिए।...