Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2023

दैनिक समाचार पत्र क्या है What is daily news paper?

1. दैनिक समाचार पत्र क्या है - What is daily news paper? नमस्कार दोस्तों आपके प्रश्न का उत्तर यह रहा - उत्तर - समाचार पत्र संचार का एक माध्यम है समाचार पत्र को आजादी के लिए हमारे महान लेखकों ने बखूबी उपयोग किया था।  समाचार के माध्यम से आप देश, विदेश और आस-पास की खबरे पा सकते हैं, समाचार एक प्रकार के मैगजीन की तरह ही है जो की एक समान्य या कहें रद्दी पेपर का बना एक कागज है जिसमें बहुत सारी खबरें छपी हों समाचार पत्र कहलाता है।  पत्र शब्द इसमें शायद इसीलिए जुड़ गया होगा क्योंकि इसे पहले पत्र की तरह एक जगह से दूसरी जगह बांटा जाता था। हालांकि उस समय और अब भी इसके लिए डाकिये की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन फिर भी इसके अंदर पत्र के गुण छुपे हुए हैं इसलिए इसे समाचार पत्र कहा जाता है।  समाचार का संधि विच्छेद करने पर हमें पता चलता है सम + आचार सम अर्थात समान और आचार का अर्थ आचरण अर्थात जो पत्र सभी प्रकार की खबरों पर समान रूप से व्यवहार या आचरण करता है उसे समाचार पत्र कहते हैं।  आइये अब देखें की दैनिक समाचार पत्र क्या है? तो दैनिक समाचार पत्र भी समाचार का ही एक प्रकार है समाचार पत्रों क...

रीति की अवधारणा क्या है काव्य में रीति के महत्व को स्पष्ट कीजिए?

1. रीति की अवधारणा क्या है काव्य में रीति के महत्व को स्पष्ट कीजिए? उत्तर - रीति को आम बोलचाल की भाषा में नियम जो की सालों से चली आ रही है उसके पर्याय में लिया जाता है इसका एक मतलब यह भी होता है की इसे नियम भी कहा जाता है।  अर्थात जो भी रचनाएँ भक्तिकाल के बाद नियम बद्ध तरिके से लिखी गयी रीतिकाल की श्रेणी में उसे रखा गया है।  रीतिकाल में जितनी भी कविताएं लिखी गयी वो तीन प्रकार से लिखी गयी पहली जो रीतिबध्द हुआ करती हैं और दूसरी वो जो रीतिसिद्ध हुआ करती हैं और तीसरे नंबर पर रीतिमुक्त कविताएँ लिखी गयी।  काव्य में रीति के महत्व - किसी भी प्रकार के काव्य में रीति के होने से उसमें रोचकता बढ़ जाती है।  काव्य रीतिबद्ध होने से पढ़ने में भी आसानी होती है।  काव्य में रीति एक प्रकार की शैली का काम करता है।  काव्य में रीति मुक्त सिद्धांत होने से लेखक स्वतंत्र रूप से लिख सकता है।  काव्य रीति बद्ध होने से काव्य को एक उचित मात्रा और क्रम में लिखना पड़ता है।  आजतक रीतिसिद्ध कवियों की बात करें तो कवि बिहारी ही ऐसे कवि हुए हैं जिन्होंने रीतिबद्ध कविताएँ लिखी हैं।  ...

रससूत्र के व्याख्याकरों का सही अनुक्रम क्या है?

 28. रससूत्र के व्याख्याकरों का सही अनुक्रम क्या है? (UGC NET JUN 2005) (a) भट्ट लोल्लट, शंकुक, भट्ट्नायक, अभिनवगुप्त  (b) शंकुक, भट्ट लोल्लट, भट्ट्नायक, अभिनगुप्त  (c) अभिनगुप्त, शंकुक, भट्ट लोल्लट, भट्ट्नायक (d) भट्ट लोल्लट, भट्ट्नायक, शंकुक, अभिनगुप्त उत्तर - (a) भट्ट लोल्लट, शंकुक, भट्ट्नायक, अभिनवगुप्त  Rassutra ke vyakhyakaro ka sahi anukram kya hai ?

निम्नलिखित नाटकों का रचनाकाल की दृष्टि से सही अनुक्रम कौन-सा है ?

 27. निम्नलिखित नाटकों का रचनाकाल की दृष्टि से सही अनुक्रम कौन-सा है ? (UGC NET JUN 2005) (a) लहरों के राजहंस, सिन्दूर की होली, आठवाँ सर्ग, ध्रुवस्वामिनी (b) सिन्दूर की होली, ध्रुवस्वामिनी, लहरों के राजहंस, आठवाँ सर्ग (c) ध्रुवस्वामिनी, सिन्दूर की होली, लहरों के राजहंस, आठवाँ सर्ग (d) आठवाँ सर्ग, लहरों के राजहंस, ध्रुवस्वामिनी, सिन्दूर की होली उत्तर - (c) ध्रुवस्वामिनी, सिन्दूर की होली, लहरों के राजहंस, आठवाँ सर्ग Nimnalikhit natako ka rachnakal ki drishti se sahi anukram kaun-sa hai ?

निम्नलिखित उपन्यासों का रचनाकाल की दृष्टि से सही अनुक्रम कौन-सा है ?

 26. निम्नलिखित उपन्यासों का रचनाकाल की दृष्टि से सही अनुक्रम कौन-सा है ? (UGC NET JUN 2005) (a) त्यागपत्र, सेवासदन, मैला आँचल, आधा गाँव  (b) आधा गाँव, मैला आँचल, सेवासदन, त्यागपत्र (c) सेवासदन, त्यागपत्र, आधा गाँव, मैला आँचल (d) सेवासदन, त्यागपत्र, मैला आँचल, आधा गाँव उत्तर - (d) सेवासदन, त्यागपत्र, मैला आँचल, आधा गाँव Nimnalikhit upanyaso ka rachnakal ki drishti se sahi anukram kaun-sa hai?

निम्नलिखित रचनाओं का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम कौन-सा है ?

 25. निम्नलिखित रचनाओं का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम कौन-सा है ? (UGC NET JUN 2005) (a) अंधेर नगरी, अंधायुग, संसद से सड़क तक, मगध  (b) संसद से सड़क तक, अंधेर नगरी, अंधायुग, मगध  (c) मगध, अंधेर नगरी, अंधायुग, संसद से सड़क तक (d) अंधायुग, अंधेर नगरी, मगध, संसद से सड़क तक उत्तर - (a) अंधेर नगरी, अंधायुग, संसद से सड़क तक, मगध Nimnalikhit rachnao ka kalkramanusar sahi anukram kau-sa hai ?

निम्नलिखित पत्रिकाओं के प्रकाशन का सही अनुक्रम कौन-सा है?

 24. निम्नलिखित पत्रिकाओं के प्रकाशन का सही अनुक्रम कौन-सा है? (UGC NET JUN 2005) (a) धर्मयुग, हंस, सरस्वती, कविवचन सुधा  (b) सरस्वती, कविवचन सुधा, हंस, धर्मयुग (c) कविवचन सुधा, सरस्वती, हंस, धर्मयुग (d) हंस, सरस्वती, धर्मयुग, कविवचन सुधा उत्तर - (c) कविवचन सुधा, सरस्वती, हंस, धर्मयुग Nimnalikhit patrikao ke prakashan ka sahi anukram kaun-sa hai?