आज हम बात करने वाले हैं हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण विषय क्रिया के बारे में इससे पहले हमने जाना था विशेषण के बारे में यदि आपने वह पोस्ट नही पढ़ा है तो पढ़ लें क्योकि वहां पर मैंने आपको प्रश्न और उत्तर भी उसी से संबंधित बताये हैं। 15. क्रिया: Verb क्रिया किसे कहते हैं सबसे पहले आइये जानते हैं किया की परिभाषा क्रिया को किस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है - परिभाषा - वे शब्द जो किसी कार्य के करने, घटित होने या किसी स्थिति का बोध कराते हैं, उन्हें क्रिया कहते हैं। आइये कुछ वाक्यों को पढ़ें जिसमें क्रिया का उपयोग किया गया है और उसे समझने की कोशिश करें। मैं बाजार जा रहा हूँ। नालियों में पानी बह रहा है। श्री मान राजू रस्तोगी समाचार पत्र पढ़ रहे हैं। इन तीनों उदाहरणों में हमें एक चीज कॉमन लग रही है या कहें समानता दिख रही है। जैसे की तीनों वाक्यों में कार्य हो रहें हैं जैसे की बाजार जा रहा है, पानी बह रहा है और पढ़ रहे हैं। इन वाक्यों को ध...
Question Field Hindi par aapko M.A. Hindi Literature ka pura course, CGPSC, CG TET ke free mock tests aur Hindi Sahitya ke mahatvapurna prashn-uttar milenge.