Skip to main content

M.A. Hindi private 2022 paper first Hindi sahitya ka itihas Answer

नमस्कार दोस्तों अभी हम सिर्फ एक नंबर वाले प्रश्नों का उत्तर लिख रहें हैं तो आप इन्हें देखते रहिये आगे हम अन्य प्रश्नों के उत्तर लिखने वाले हैं -

M.A. (Previous) EXAMINATION, 2022

HINDI

Paper First

(हिन्दी साहित्य का इतिहास)

 निम्नलिखित में से किन्हीं बीस प्रश्नों के अति संक्षिप्त उत्तर दीजिये। प्रत्येक 1

(i) 'बीजक' के रचनाकार का नाम लिखिए।

उत्तर - बीजक के रचनाकार का नाम कबीर दास है। 

(ii) 'राम की शक्ति पूजा' किसकी रचना है?

उत्तर - 'राम की शक्ति पूजा' सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की रचना है। 

(iii) सूरदास के गुरु का नाम लिखिए।

उत्तर - सूरदास के गुरु का नाम वल्ल्भाचार्य है। 

(iv) अष्टछाप के कवियों का संबंध किस धारा से है?

उत्तर - अष्टछाप के कवियों का संबंध कृष्ण काव्य धारा से है। 

(v) 'रामचरितमानस' किस भाषा में लिखा गया है?

उत्तर - 'रामचरितमानस' पूर्वी अवधी भाषा में लिखा गया है। 

(vi) प्रेमचन्द्र के दो उपन्यासों के नाम लिखिए।

उत्तर - प्रेमचंद के दो उपन्यासों के नाम इस प्रकार है - 

  1. गबन, 
  2. गोदान। 

(vii) 'साहित्य लहरी' किसकी रचना है?

उत्तर - 'साहित्य लहरी' सूरदास की रचना है। 

(viii) प्रथम 'तार सप्तक' का प्रकाशन किस वर्ष हुआ?

उत्तर - प्रथम 'तार सप्तक' का प्रकाशन सन 1943 में हुआ था। 

(ix ) जायसी कृत 'पद्मावत' में कोई दो पात्रों के नाम लिखिए।

उत्तर - जायसी कृत 'पद्मावत' में कोई दो पात्रों के नाम इस प्रकार हैं -

  1. रत्नसेन,
  2. पद्मावती। 

(x) 'परमाल रासो' के रचनाकार का नाम लिखिए।

उत्तर - 'परमाल रासो' के रचनाकार का नाम जगनिक है। 

(xi ) 'कीर्तिलता' किसकी रचना है?

उत्तर - 'कीर्तिलता' जयदेव की रचना है। 

(xii) प्रकृति के सुकुमार कवि किसे कहा जाता है?

उत्तर - प्रकृति के सुकुमार कवि सुनित्रानन्दन पंत को कहा जाता हैं। 

(xiii) "अजगर करै न चाकरी, पंछी करे न काम किस कवि की पंक्ति है?

उत्तर - "अजगर करै न चाकरी, पंछी करे न काम कवि मल्लूक दास की पंक्ति है। 

(xiv) 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' किसकी रचना है?

उत्तर - 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' गजानंद माधव मुक्तिबोध की रचना है। 

(xv) हिन्दी साहित्य के इतिहास के प्रारंभिक काल को 'आदिकाल' किसने कहा?

उत्तर - हिन्दी साहित्य के इतिहास के प्रारंभिक काल को 'आदिकाल' डॉ. रामकुमार वर्मा ने कहा। 

(xvi) किसी एक प्रसिद्ध हिन्दी आलोचक का नाम लिखिए।

उत्तर - हिंदी के प्रसिद्ध आलोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल हैं। 

(xvii) 'कामायनी' में कितने सर्ग हैं?

उत्तर - 'कामायनी' में कुल पंद्रह (15) सर्ग हैं। 

(xviii ) 'हरी घास पर क्षण भर' काव्य संग्रह के कवि का नाम लिखिए।

उत्तर - 'हरी घास पर क्षण भर' काव्य संग्रह के कवि का नाम सच्चिदानंद हीरानंद वत्स्यायन अज्ञेय है।

(xix) 'घुमक्कड़ शास्त्र' किसकी रचना है?

उत्तर - 'घुमक्कड़ शास्त्र' राहुल सांकृत्यायन की रचना है। 

( xx ) 'चिन्तामणि' किस रचनाकार का निबंध संकलन है?

उत्तर - 'चिन्तामणि' रचनाकार आचार्य रामचंद्र का निबंध संकलन है। 

(xxi) डॉ. हरिवंशराय बच्चन ने किस वाद का प्रवर्तन किया?

उत्तर - डॉ. हरिवंशराय बच्चन ने हालावाद का प्रवर्तन किया। 

( xxii ) गजानन माधव मुक्तिबोध छत्तीसगढ़ के किस महाविद्यालय में प्राध्यापक थे?

उत्तर - गजानन माधव मुक्तिबोध छत्तीसगढ़ के दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगाँव में प्राध्यापक थे।  

(xxii) देवकीनन्दन खत्री के चर्चित उपन्यास का नाम लिखिए।

उत्तर - देवकीनंदन खत्री के दो चर्चित उपन्यास के नाम इस प्रकार हैं -

  1. चंद्रकांता,
  2. भूतनाथ। 

(xxiv) डॉ. नगेन्द्र की रस विषयक प्रमुख पुस्तक का नाम लिखिए।

उत्तर - डॉ. नगेन्द्र की रस विषयक प्रमुख पुस्तक का नाम रस सिद्धांत है। 

(xxv ) बख्शी जी ने किस राष्ट्रीय पत्रिका का संपादन किया था?

उत्तर - बख्शी जी ने सरस्वती नामक राष्ट्रीय पत्रिका का संपादन किया था। 

Comments

Popular posts from this blog

भ्रमरगीत सार : सूरदास पद क्रमांक 88 सप्रसंग व्याख्या By Khilawan

   भ्रमरगीत सार आचार्य रामचंद्र शुक्ल  अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत के पद क्रमांक 87 की व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग  questionfieldhindi.blogspot.com  में पब्लिस किया था। आज हम  भ्रमर गीत पद क्रमांक 87 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं। भ्रमरगीत सार की व्याख्या     पद क्रमांक 88 व्याख्या  -  सम्पादक आचार्य रामचंद्र शुक्ल bhrmar-geet-sar-surdas-ke-pad - 88 श्री कृष्ण का वचन उद्धव-प्रति 88. राग गौरी ऊधो ! क्यों राखौं ये नैन ?  सुमिरि सुमिरि गुन अधिक तपत हैं सुनत तिहारो बैन।। हैं जो मन हर बदनचंद के सादर कुमुद चकोर। परम-तृषारत सजल स्यामघन के जो चातक मोर। मधुप मराल चरनपंकज के, गति-बिसाल-जल मीन। चक्रबाक, मनिदुति दिनकर के मृग मुरली आधीन।। सकल लोक सूनी लागतु है बिन देखे वा रूप। सूरदास प्रभु नंदनंदन के नखसिख अंग अनूप।। शब्दार्थ  - राखौं = रोकूँ या समझाऊँ। तपत = तपते हैं - दुखी होते हैं। तिहारों बैन = तुम्हारी वाणी। मनहर = मन क...

भ्रमर-गीत-सार : सूरदास पद क्रमांक 1 की व्याख्या By Khilawan

Bhramar Geet Saar Ki Vyakhya अगर आप हमारे ब्लॉग को पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको बता दूँ की इससे पहले हमने  भ्रमर गीत सार के पद क्रमांक 1 से लेकर पद क्रमांक 10 को प्रकाशित किया था अब हम उनकी व्याख्या  को अपने इस ब्लॉग questionfieldhindi.blogspot.com में पब्लिस कर रहे हैं। आज हम  भ्रमर गीत  पद क्रमांक 1 की सप्रसंग व्याख्या  के बारे में जानेंगे तो चलीये शुरू करते हैं... भ्रमरगीत सार की व्याख्या भ्रमरगीतसार पद क्रमांक 1 व्याख्या आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं भ्रमरगीत सार के पद क्रमांक 1 की  सप्रसंग व्याख्या को लेकर जिसमें हम विभिन्न कठिन शब्दों के अर्थ भी जानेंगे। सबसे पहले शब्दार्थ को  जानते हैं फिर बात करेंगे भ्रमरगीत के संदर्भ और प्रसंग तथा व्याख्या की। चलिए शुरू करते हैं..   पहिले करि परनाम नंद सो समाचार सब दीजो।  औ वहां वृषभानु गोप सो जाय सकल सुधि लीजो।।  श्रीदाम आदिक सब ग्वालन मेरे हुतो भेंटियो।  सुख-सन्देस सुनाय हमारी गोपिन को दुख मेटियो।।  मंत्री एक बन बसत हमारो ताहि मिले सचु पाइयो।  सावधान है ...

औचित्य सिद्धांत की स्थापनाओं का वर्णन कीजिए।

  प्रश्न 15. औचित्य सिद्धांत की स्थापनाओं का वर्णन कीजिए।  औचित्य सिद्धांत की स्थापनाएं उत्तर-औचित्य शब्द का अर्थ है - उचित का भाव। औचित्य सिद्धांत के संस्थापक आचार्य क्षेमेन्द्र हैं। उन्होंन औचित्य की जो परिभाषा प्रस्तुत की है, उसका अर्थ इस प्रकार है-"जो वस्तु अथवा तत्व किसी के निश्चय ही अनुरूप हो, उसे आचार्यों ने उचित कहा है। उचित का भाव ही औचित्य है।" औचित्य को काव्य का तत्व स्वीकार करते हुए कहा है - "औचित्य रससिद्ध काव्य का स्थिर जीवन है ।"       आचार्य क्षेमेन्द्र ने यह भी कहा है कि औचित्य के बिना अलंकार भी गुणयुक्त नहीं हो सकते । स्त्री पुरुष का उदाहरण देते हुए औचित्य की बात निम्न प्रकार कही है - कंठे मेखलया नितम्बफलके तारेण हारेण वा,  पाणौ नूपुर बन्धनेन चरणे केयूर पाशेन वा। शौर्येण प्रणते रिषौ करुणया नामान्ति के हास्यताम्।  (गले में करधनी, नितम्ब पर लम्बा हार, हाथ में नूपुर और चरणों में नूपुर बांधने से कौन-सी नारी तथा प्रणाम करने वाले के प्रति शूरता, शत्रु पर करुणा से कौन-सा पुरुष हंसी का पात्र नहीं बनता । औचित्य के बिना अल...